विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2018

जानें- इंदिरा नूयी ने क्यों कहा, मेरा राजनीति में आना तीसरे विश्व युद्ध का कारण होगा

पेप्सिको की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंद्रा नूयी ने कहा कि अगर वह राजनीति में उतरती हैं तो यह तीसरे विश्व युद्ध का कारण होगा.

जानें- इंदिरा नूयी ने क्यों कहा, मेरा राजनीति में आना तीसरे विश्व युद्ध का कारण होगा
इंदिया नूयी.
न्यूयॉर्क: पेप्सिको की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंद्रा नूयी ने कहा कि अगर वह राजनीति में उतरती हैं तो यह तीसरे विश्व युद्ध का कारण होगा क्योंकि वह "बहुत ही बेबाकी से अपनी बात रखती हैं".  गैर-लाभकारी संस्था एशिया सोसायटी ने 62 वर्षीय नूयी को मंगलवार को 'गेम चेंजर ऑफ द ईयर अवार्ड' से नवाजा गया. पेप्सिको के सीईओ का पद छोड़ने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर नूयी ने कहा, "मेरा और राजनीति का कोई मेल-जोल नहीं है. मैं बहुत ही बेबाक हूं, मैं कूटनीतिज्ञ नहीं हूं. यहां तक की मैं कूटनीति भी नहीं जानती हूं. मैं तीसरे विश्व युद्ध का कारण हो सकती हूं. मैं ऐसा नहीं करूंगी." 

यह भी पढ़ें :  जानिए पेप्सीको की इंदिरा नूयी को आखिर महिलाओं से क्या शिकायत है...

इंद्रा नूयी ने दो अक्टूबर को पेप्सिको की सीईओ का पद छोड़ दिया था. इसके बाद रेमन लगुआर्ता को नयी सीईओ बनाया गया है. नूयी 2019 तक कंपनी की चेयरमैन बनी रहेंगी. नूयी ने पिछले 40 वर्ष से एक दिन में 18 से 20 घंटे काम करने के बाद अब आराम करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, "जब मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया तो मैं सोचती थी कि यह बहुत कठिन होगा. सुबह 4 बजे उठना और काम के लिए दौड़ना, दिन में 18-20 घंटे काम करना है. इसके अलावा मैंने पिछले 40 वर्षों में कुछ नहीं किया है." उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के बाद मैंने महसूस किया कि काम के अलावा भी जिंदगी में बहुत कुछ है. 

यह भी पढ़ें :  12 साल तक पेप्सिको की CEO रहने के बाद इंदिरा नूयी 3 अक्‍टूबर को पद छोड़ेंगी 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PepsiCo CEO Indra Nooyi, Indra Nooyi, PepsiCo Chairman Indra Nooyi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com