विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2019

भारतीय मूल की इन्दिरा नूई हो सकती हैं विश्व बैंक के प्रमुख पद की दावेदार

भारत में जन्मीं 63 वर्षीय नूई ने 12 साल तक पेप्सिको का कमान संभालने के बाद पिछले साल अगस्त में पद से इस्तीफा दे दिया था.

भारतीय मूल की इन्दिरा नूई हो सकती हैं विश्व बैंक के प्रमुख पद की दावेदार
इवांका विश्वबैंक के नये प्रमुख के लिए नामांकन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रही हैं.
न्यूयॉर्क:

विश्वबैंक (World Bank) के अध्यक्ष पद के लिए व्हाइट हाउस (White House) शीतल पेय बनाने वाली वैश्विक कंपनी पेप्सिको की पूर्व सीईओ इन्दिरा नूई (Indra Nooyi) के नाम पर विचार कर रहा है. भारत में जन्मीं 63 वर्षीय नूई ने 12 साल तक पेप्सिको का कमान संभालने के बाद पिछले साल अगस्त में पद से इस्तीफा दे दिया था.‘द न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक खबर के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने ‘नूई को प्रशासनिक सहयोगी' बताया है. बता दें, उल्लेखनीय है कि इवांका विश्वबैंक के नये प्रमुख के लिए नामांकन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रही हैं.

इस प्रक्रिया से अवगत कुछ लोगों के हवाले से खबर में कहा गया है कि विश्वबैंक प्रमुख के चयन की प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है. अक्सर ऐसा होता है कि ऐसे अहम पदों के लिए नामांकन पर अंतिम निर्णय होने तक शुरुआती दावेदार दौड़ से बाहर हो जाते हैं. हालांकि, अब तक यह अस्पष्ट है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा नामित किए जाने पर नूई अपने नामांकन को स्वीकार करेंगी या नहीं.

नोटबंदी : भारत सरकार के फैसले का असर अब तक जारी है- पेप्सिको की इंदिरा नूई

खबरों के मुताबिक ट्वीट में नूई को ‘मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत' बताकर इवांका ने पेप्सिको की पूर्व सीईओ का नाम विश्वबैंक के संभावित उत्तराधिकारी के पद के लिए आगे किया है. विश्वबैंक के वर्तमान अध्यक्ष जिम योंग किम ने इस महीने की शुरुआत में ऐलान किया है कि वह फरवरी में अपना पद छोड़ देंगे. इसके बाद वह निजी अवसंरचना से जुड़ी निवेश कंपनी से जुड़ेंगे. 

सुंदर पिचाई, इंदिरा नूयी, सत्या नडेला, निकेश अरोड़ा : इन चारों नामों में क्या है समानता, क्यों है ये खास?

VIDEO- कार्यक्षेत्र में हिस्सेदारी के मामले में क्यों पिछड़ रही हैं महिलाएं ?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indra Nooyi, World Bank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com