विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2011

इंडोनेशिया में भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में आज 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
जकार्ता: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में आज 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय भू-भौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर करीब 19 मिनट पर बेंगकुलु शहर से 175 किमी दूर दक्षिण पश्चिम में आए भूकंप का केंद्र 30 किमी की गहराई पर था। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अधिकारी बायु प्रनाता ने कहा, अब तक हमें भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडोनेशिया, भूकंप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com