विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2017

सक्रिय ज्वालामुखी के पास फंसे लोगों को निकालने जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, आठ मरे

राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के उप प्रमुख संचालक मेजर जनरल हेरोनीमुस गुर ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई.

सक्रिय ज्वालामुखी के पास फंसे लोगों को निकालने जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, आठ मरे
इंडोनेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (प्रतीकात्मक फोटो)
  • ज्वालामुखी में फंसे लोगों को निकालने जा रहा था हेलीकॉप्टर
  • कथित तौर पर एक चट्टान से टकरा गया था
  • हेलीकॉप्टर में सवार सभी आठ लोगों की मौत
जकार्ता: इंडोनेशिया के प्रमुख द्वीप पर एक सक्रिय ज्वालामुखी के पास फंसे स्थानीय लोगों को वहां से निकालने जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई. दींग पठार पहुंचने से करीब तीन मिनट पहले ही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह एक प्रमुख पर्यटक स्थल है जहां रविवार को ज्वालामुखी के फटने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे।. हेलीकॉप्टर कथित तौर पर मध्य जावा प्रांत में तेमंगगंग जिले के बटक पहाड़ की एक चट्टान से टकरा गया था.

राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के उप प्रमुख संचालक मेजर जनरल हेरोनीमुस गुर ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई. उन्होंने एपी को कहा, हम अभी सेमारंग में भायांगकर अस्पताल में हैं. मृतकों के शव इसी अस्पताल में लाए गए हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
एजेंसियां
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indonesia, Volcano Erupts, Helicpoter Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com