देश की राजधानी दिल्ली आज हाई अलर्ट पर है. दरअसल, खुफिया एजेंसियों (Intelligence Agencies) ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को अलर्ट भेजा है. जिसमें कहा गया है कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की आड़ में माहौल खराब करने की कोशिश हो सकती है. जानकारी के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों को दिल्ली के अलावा कुछ शहरों को लेकर इनपुट मिला है. जिसके मद्देनजर जुम्मे की नमाज के दौरान दिल्ली के सभी जिले के अधिकारी भारी फोर्स के साथ सड़कों मौजूद रहेंगे.
इजरायल-हमास के बीच चल रहे वॉर (Israel-Hamas war) को देखते हुए खुफिया एजेंसियों को कई इनपुट मिले हैं. जिसके मुताबिक, दिल्ली समेत कुछ शहरों में माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है .
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर बढ़ाई सुरक्षा
इसके पहले ही दिल्ली पुलिस ने इजराइल एंबेसी समेत यहूदियों से जुड़े तमाम इंस्टालेशन और यहूदियों के धार्मिक स्थल पर सुरक्षा बढ़ाई हुई है. इन जगहों पर भी पुलिस की भारी तैनाती होगी.
इजरायल में फंसे 212 भारतीय स्वदेश लौटे
बता दें कि भारत ने इजरायल में फंसे अपने नागरिकों की वापसी के लिए ऑपरेशन अजय (Operation Ajay) शुरू किया है. इसके तहत आज पहली फ्लाइट इज़रायल के तेल अवीव एयरपोर्ट से चलकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, जिसमें 212 भारतीय स्वदेश लौटे हैं. एक अनुमान के अनुसार, इजरायल में जारी युद्ध में 18 हजार के लगभग भारतीय फंसे हैं, जिन्हें जल्द से जल्द वापस लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है.
भारत इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ खड़ा है: पीएम
हमास के द्वारा इजरायल पर किए गए हमले में भारत ने खुलकर इजरायल का समर्थन किया है. कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने फोन पर बात की थी. इस दरान नेतन्याहू ने PM मोदी को जंग के बारे में पूरी जानकारी दी. वही, पीएम मोदी ने भरोसा दिलाते हुए कहा- "भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ हैं. हम हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं