इजरायल-गाजा युद्ध (Israel-Gaza War) का आज सातवां दिन है. इजरायल के इतिहास में सबसे घातक हमले के बाद हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई जारी है. हवाई हमले के बाद इजरायल की सेना अब हमास (Israel-Hamas War)के खिलाफ जमानी कार्रवाई की तैयारी में है. इसके लिए टैंक और हथियारबंद गाड़ियां उतरी गाजा बॉर्डर पर तैनात कर दी गई हैं. इसके साथ ही गाजा बॉर्डर पर इजरायली तोप और भारी संख्या में सेना भी तैनात हैं. इजरायल ने हमास के खिलाफ जमीनी हमले से पहले लोगों से गाजा खाली करने की चेतावनी दी थी.
हजारों फिलिस्तीनी शरण की तलाश में भागकर दक्षिणी गाजा पहुंचे
इजरायल ने गाजा के आम नागरिकों को चेतावनी दी है कि वो अगले 24 घंटों के भीतर ये गाजा पट्टी छोड़कर दक्षिण की ओर चले जाएं. इजरायली सेना ने कहा कि एरिया छोड़ने का आदेश आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिया गया था. जिसके बाद शनिवार को हजारों फिलिस्तीनी शरण की तलाश में दक्षिणी गाजा में चले गए. AFP ने इस बात की जानकारी दी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इजरायली फोर्स ने 24 घंटों में गाजा में कई जगहों पर छापे मारे
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि हमास के खिलाफ लगभग एक सप्ताह तक की भयंकर बमबारी सिर्फ शुरुआत थी क्योंकि 1,300 से अधिक इजरायलियों के मारे जाने के बाद इजरायल हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करना चाहता है. इजरायली फोर्स ने पिछले 24 घंटों में गाजा में आतंकवादियों और हथियारों के क्षेत्र को साफ करने के लिए कई जगहों पर छापे मारे. इजरायली सेना ने कहा कि लापता लोगों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है.
हमास ने 150 इजरायली बंधकों में से 13 के मारे जाने का किया दावा
इजरायल ने कहा है कि यूरोपीय संघ और अमेरिका द्वारा आतंकवादी संगठन के रूप में माने जाने वाले हमास ने शुरुआती हमले में लगभग 150 इजरायली, विदेशी और दोहरे राष्ट्रीय नागरिकों को बंधक बनाकर गाजा ले गए. हमास ने शुक्रवार को कहा कि बंधकों में से 13 इजरायली हवाई हमलों में मारे गए हैं. पहले इसने कहा था कि बमबारी में चार बंधकों की मौत हो गई.
हमास के आतंकवादियों के हमले के चलते 1,300 इजरायलियों की मौत हुई है और 3 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं.जबकि इजरायल की तरफ से किए गए जवाबी कार्रवाई में 2000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं. जबकि 7000 घायल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं