विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2016

संयुक्त राष्ट्र से भारत ने मांग की- मसूद अजहर को प्रतिबंध सूची में शामिल करें

संयुक्त राष्ट्र से भारत ने मांग की- मसूद अजहर को प्रतिबंध सूची में शामिल करें
प्रतीकात्मक फोटो
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के प्रमुख एवं पठानकोट आतंकवादी हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता मसूद अजहर का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध सूची में शामिल करने के लिए शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र से औपचारिक सम्पर्क किया तथा आतंकवादी समूह के मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत पर बल दिया।

प्रतिबंध समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखा
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने न्यूजीलैंड के राजदूत गेरार्ड जैकोबस वान बोहेमेन, 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखा और भारत का अनुरोध सामने रखा कि जैश ए मोहम्मद के प्रमुख का नाम समिति की प्रतिबंध सूची में शामिल किया जाए।

जैश प्रतिबंधित लेकिन उसका मुखिया सूची में नहीं
भारत ने आतंकवादी संगठन की आतंकी गतिविधियों और दो जनवरी को पठानकोट हमले में उसकी भूमिका के पुख्ता सबूत दिए, जिसमें सात भारतीय जवान शहीद हो गए थे। भारत ने अजहर को अलकायदा प्रतिबंध समिति के तहत सूचीबद्ध करने के लिए तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया। भारत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के देशों और उसके नागरिकों की जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकवादी समूहों एवं उसके नेताओं से रक्षा करना समिति की जिम्मेदारी है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि यह बहुत बड़ी विसंगति है कि जैश ए मोहम्मद गुट तो सूचीबद्ध है लेकिन उसका मुखिया नहीं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com