विज्ञापन

8 ऑस्कर जितने वाली वो फिल्म, जिसमें भारतीय नेता का बजा था डंका, 44 साल पहले आई, 183 करोड़ में बनी कमा ले गई 1050 करोड़

भगत सिंह से लेकर झांसी की रानी तक आजादी की लड़ाई के कई नायकों पर फिल्में बनी और लोगों ने इन्हे काफी पसंद भी किया. लेकिन एक फिल्म जिसने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि ऑस्कर अवार्ड तक जीत आई और वो भी एक नहीं आठ.

8 ऑस्कर जितने वाली वो फिल्म, जिसमें भारतीय नेता का बजा था डंका, 44 साल पहले आई, 183 करोड़ में बनी कमा ले गई 1050 करोड़
महात्मा गांधी पर बनी वो फिल्म जिसने कमाए 1050 करोड़

भगत सिंह से लेकर झांसी की रानी तक आजादी की लड़ाई के कई नायकों पर फिल्में बनी और लोगों ने इन्हे काफी पसंद भी किया. लेकिन एक फिल्म जिसने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि ऑस्कर अवार्ड तक जीत आई, वो फिल्म थी ‘गांधी'(Gandhi). महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित ये फिल्म 1982 में रिलीज हुई थी. फिल्म 'गांधी' को मशहूर डायरेक्टर Richard Attenborough ने डायरेक्ट किया था. ये रिचर्ड के लिए बेहद खास फिल्म थी क्योंकि वह काफी सालों से इसे बनाना चाहते थे, आखिरकार 1982 फिल्म पर्दे पर आई.

ये एक्टर बना गांधी 

फिल्म गांधी के रिलीज होते ही लोगों के दिलों में बस गई. फिल्म का असर कुछ ऐसा था कि लोग उसे न सिर्फ देख रहे थे बल्कि उस समय को जी रहे थे. गांधी जी ने किस तरह अंग्रेजों से लोहा लिया और कैसे भारत को आजाद करवाया ये सब फिल्म में दिखाया गया, जिसने भारत के अलावा दुनिया भर में दर्शकों को अपना मुरीद बनाया. फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार एक्टर बेन किंग्सले ने निभाया था. उनकी संजीदा एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. फिल्म में बेन किंग्सले ने अलावा रोहिणी हट्टंगड़ी, रोशन सेठ, सईद जाफरी, ओम पुरी और अमरीश पुरी जैसे कलाकारों ने भी काम किया था.

हजारों करोड़ में की कमाई

फिल्म ‘गांधी' को लगभग 183 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था. फिल्म को दुनिया भर में पसंद किया गया. यह फिल्म क्रिटिकल और कमर्शियल दोनों ही तरह से सफल रही. इसने उत्तरी अमेरिका में 52.7 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई की. वहीं दुनिया भर में लगभग 127.8 मिलियन डॉलर की कमाई की यानी भारतीय करेंसी में फिल्म ने उस वक्त दुनियाभर में करीब 1050 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

फिल्म को मिले 8 ऑस्कर अवार्ड्स

इस फिल्म ने एक-दो नहीं कुल आठ ऑस्कर अवॉर्ड जीते. बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर जैसे बड़े अवार्ड्स उस साल फिल्म गांधी को मिले थे. इसके अलावा फिल्म को कई अन्य इंटरनेशनल अवॉर्ड्स मिला. कई फेस्टिवल्स में दिखाया गया और सम्मानित भी किया गया.

यह भी पढ़ें: क्या इरफान खान जितना खुद को काबिल मानते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी? ले पाएंगे उनकी जगह, जानें क्या बोले एक्टर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gandhi Movie 1982, Richard Attenborough Gandhi Film, Ben Kingsley
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com