- जहाज पर कुल नौ क्रू मेंबर थे, जिनमें दो भारतीय सेफॉरर्स की सुरक्षा और खोज के लिए अपील की गई है
- भारतीय दूतावास ने घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी है और जानकारी मिलने का इंतजार कर रहा है
- भारत ने यूक्रेन के राजदूत को तलब कर एमवी ओमोर्फी जहाज पर हुए हमले पर कड़ी आपत्ति जताई है
यूक्रेन के समुद्री क्षेत्र से बाहर निकल रहे 'MV AGN Ragnar' नामक मर्चेंट शिप पर हुए रूसी ड्रोन हमले के बाद जहाज पर सवार 4 भारतीयों में से दो सेफॉरर्स (नाविक) चंद्र राम दुबे और दीपक कुमार गुप्ता लापता हो गए हैं. जहाज में पायलट सहित कुल 9 क्रू मेंबर सवार थे. सोशल मीडिया पर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO), संयुक्त राष्ट्र (UN) और भारत सरकार को टैग करते हुए कहा गया है कि यदि सेफॉरर्स की जान की रक्षा नहीं की जा सकती, तो उन्हें दिए गए "की वर्कर्स" (महत्वपूर्ण कर्मी) के प्रस्ताव को वापस ले लिया जाए.
इस घटना के बाद इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन, विदेश मंत्रालय (MEA) और मर्चेंट नेवी संगठनों से केवल बयानों और एडवाइजरी तक सीमित न रहने की अपील की गई है. नाविक समुदाय ने लापता भारतीयों के लिए न्याय, जवाबदेही और धरातल पर पुख्ता सुरक्षा की मांग की है.
कीव में भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर चार भारतीयों वाले एक व्यापारी जहाज पर हमला हुआ, जिनमें से दो सुरक्षित हैं. दूतावास ने कहा कि बाकी दो लोगों के बारे में अभी जानकारी का इंतजार है. यह घटना शनिवार को हुई जब MV AGN Ragnar पर ओडेसा बंदरगाह पर हमला हुआ. यह यूक्रेन के अहम ब्लैक सी बंदरगाहों में से एक है, जिस पर 2022 में रूस-यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से अक्सर हमले होते रहे हैं. भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है. हमले के स्रोत, घटना से जुड़ी परिस्थितियों या जहाज के क्रू में कुल कितने लोग थे, इस बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली.
आज ही भारत ने यूक्रेनी राजदूत को तलब किया
भारत ने एमवी ओमोर्फी पोत मामले में यूक्रेन के राजदूत को आज तलब किया. यूक्रेन के भारत में राजदूत डॉ. ओलेक्सांद्र पोलिशचुक को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और एमवी ओमोर्फी पोत मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई. इस पोत पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी. भारत ने इस तरह की घटनाओं को अस्वीकार्य बताया.
यह भी पढ़ें-
Explainer: ईरान को जंग में फंसाकर क्या ट्रंप अब खेल रहे अलग गेम, धीरे-धीरे शिफ्ट हो रही रणनीति
ईरान-अमेरिका युद्ध में रूस-यूक्रेन की एंट्री, जानिए कैसे आ रहा नाम और इसका अंजाम
चीन ने बनाया चावल का क्लोन, मार्केट में आया तो किसानों से लेकर खाने वालों को नुकसान या फायदा
इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर, अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट
सोनम-सिया तो खतरनाक पर भारत समेत एशियाई महिलाओं में तलाक लेने का ट्रेंड क्यों बढ़ रहा?
जिसका डर था वही हुआ, होर्मुज में बिछी माइंस से टकराया तेल टैंकर, हुआ भयंकर विस्फोट
यूरोप के हीटवेव के बाद अब पहली बार अमेरिका के एक पूरे शहर में खत्म हो सकता है पानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं