विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2013

नाइजीरिया में भारतीयों को हिंसा से बचने की चेतावनी

नाइजीरिया में रहने वाले भारतीयों को अपने निवास क्षेत्र में कम निकलने की सलाह दी गई है। बोको हाराम विद्रोही गुट की हिंसा से बचने के लिए यह परामर्श दिया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अकरा: नाइजीरिया में रहने वाले भारतीयों को अपने निवास क्षेत्र में कम निकलने की सलाह दी गई है। बोको हाराम विद्रोही गुट की हिंसा से बचने के लिए यह परामर्श दिया गया है।

भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि पिछले साल नाइजीरिया में रहने वाले भारतीय यहां बेतहाशा स्तर तक जा पहुंची अस्थिरता के शिकार हुए थे। कांगो शहर में हमलों के दौरान एक भारतीय की मौत हो गई थी और छह अन्य बुरी तरह जख्मी हुए थे।

एक बयान में उच्चायोग ने कहा है कि हाल के सप्ताहों में नाइजीरिया के कुछ हिस्सों में हिंसा में तेजी देखी गई है। देश के उत्तर पूर्वी हिस्से में हिंसा की कई घटनाएं हुई। तटीय क्षेत्रों में अपहरण की घटनाओं में तेजी आई है। खासतौर से गुएना की खाड़ी में समुद्री लुटेरों की सक्रियता की भी जानकारी मिली है।

इस सप्ताह के शुरू में नाइजीरियाई मीडिया ने खबर दी है कि देश के उत्तरी हिस्से में प्लेटेउ प्रांत के दक्षिणी इलाके में रियोम एवं जोस में बंदूकधारी ने चार लोगों की हत्या कर दी। एक अन्य घटना में कांगो शहर के बाहरी इलाके में बोको हाराम के लोगों ने चार पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।

इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उच्चायोग ने नाइजीरिया मे रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए पूर्व में जारी परामर्श पर जोर दिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नाइजीरिया, भारतीयों की सुरक्षा, नाइजीरिया में हिंसा, Nigeria, Security Of Indians, Violence In Nigeria
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com