बीजिंग:
भारत और चीन की सेनाएं पांच साल के अंतराल के बाद तीसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास करने वाली हैं और इसमें भाग लेने के लिए 150 भारतीय सैनिकों का दल आज चीन के चेंगदू शहर पहुंच गया।
दस दिन तक चलने वाले अभियान ‘हैंड इन हैंड’ (हाथों में हाथ) का औपचारिक रूप से उद्घाटन कल चेंगदू शहर के नजदीक एक निर्दिष्ट स्थान पर होगा। वर्ष 2007 से शुरू हुए इन अभ्यासों का आयोजन पांच साल के अंतराल के बाद हो रहा है।
पहले चरण का अब्यास चीन के कुनमिंग शहर में हुआ था। दूसरे चरण का अभ्यास 2008 में कर्नाटक के बेलगाम में हुआ था।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारत-चीन, सैन्य अभ्यास, India-China, Joint Military Exercise