विज्ञापन
This Article is From May 03, 2015

अमेरिका में लूटपाट के दौरान भारतीय मूल की महिला को मारी गई गोली

अमेरिका में लूटपाट के दौरान भारतीय मूल की महिला को मारी गई गोली
साउथ कैरोलाइना: अमेरिका के साउथ कैरोलाइना में एक भारतीय मूल की गुजराती महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि मृदुबेन पटेल नाम की ये महिला साउथ कैरोलाइना में एक गैस स्टेशन की साझा मालिक थीं। अमेरिकी पुलिस हमलावर को अब तक गिरफ़्तार नहीं कर पाई है और आरोपी की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से मदद मांगी है।

अमेरिका में भारतीय दूतावास के मुताबिक़ लूटपाट के दौरान महिला को गोली मारी गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, अपराध, साउथ कैरोलाइना, भारतीय मूल की महिला, मृदुबेन पटेल, Mriduben Patel, South Carolina, US Crime, Indian Origin Woman