विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2019

ब्रिटेन में सड़क पार कर रहा था भारतीय शख्स, तभी आई कार और...

मिडलैंड पुलिस की गंभीर सड़क दुर्घटना जांच ईकाई के जांचकर्ता सार्जेंट पॉल ह्यूजेस ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है और मैं लोगों को याद दिलाना चाहता हूं कि वे हादसे के कारणों को लेकर कयास न लगाएं. यह जटिल जांच हैं और हम मामले को हल करने की कोशिश कर रहे हैं.’’ 

ब्रिटेन में सड़क पार कर रहा था भारतीय शख्स, तभी आई कार और...
ब्रिटेन में हुए सड़क हादसे में भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत
लंदन:

ब्रिटेन में बर्मिंघम के नजदीक हैंड्सवर्थ में सड़क पार करने के दौरान कार से हुई टक्कर में भारतीय मूल के 29 वर्षीय व्यक्ति राजेश चंद की मौत हो गई. टक्कर 29 अगस्त को तड़के हुई और हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. 

वेस्ट मिडलैंड पुलिस ने चश्मदीदों से सूचना साझा करने की अपील की है. इस बीच पुलिस ने खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने और हादसे को अंजाम देने के संदेह में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. 

ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो गोलियों से उड़ाया, सड़क पर मौजूद लोगों के साथ किया ऐसा

मिडलैंड पुलिस की गंभीर सड़क दुर्घटना जांच ईकाई के जांचकर्ता सार्जेंट पॉल ह्यूजेस ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है और मैं लोगों को याद दिलाना चाहता हूं कि वे हादसे के कारणों को लेकर कयास न लगाएं. यह जटिल जांच हैं और हम मामले को हल करने की कोशिश कर रहे हैं.'' 

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता और बेटी मसाबा के घर की VIDEO देख आप भी कहेंगे - कितना सुकून है यहां

उन्होंने कहा, ‘‘ अब मैं उस कार की विस्तृत जानकारी देने की स्थिति में हूं जिसकी तलाश की जा रही है. मैं कहना चाहता हूं कि किसी को भी अगर एनजे60 यूओएक्स नंबर वाली काले रंग की ऑडी ए4 लाइन एस्टेट कार की जानकारी है तो पुलिस को बताएं.''

इस बीच राजेश के परिवार ने रविवार को उनकी तस्वीर जारी की और पुलिस के माध्यम से लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की.

VIDEO: ब्रिटेन की अदालत से भगोड़े नीरव मोदी को बेल नहीं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Accident, Hit-and-run Accident, Indian Origin Man Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com