- अमेरिका में भारतीय मूल की गूगल की सीनियर अधिकारी की पति ने गोली मारकर हत्या कर दी.
- शीतल रेजियन नामक महिला की हत्या का आरोप उनके पति पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
- घरेलू हिंसा में हुई इस घटना में शीतल का बेटा भी घायल है.
अमेरिका में भारतीय मूल की गूगल की सीनियर अधिकारी की पति ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में हुई. मृतका की पहचान गूगल की सीनियर टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव शीतल रेजियन के रूप में हुई है. शीतर भारतीय मूल की थी. घरेलू हिसा में उनके पति किर्क बी. रेजियन ने उनकी हत्या कर दी. इस घटना में उनका बेटा भी गोली लगने से घायल हो गया. आरोपी को जॉर्जिया के अटलांटा के पास कॉब काउंटी स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है.
आरोपी गिरफ्तार, बेटे का चल रहा इलाज
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आरोपी को फिलहाल कॉब काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर में बिना जमानत में रखा गया है. पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब 8 बजे उन्हें जॉर्जिया के स्मिर्ना (Smyrna) शहर में एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर पुलिस को 57 वर्षीय शीटल रेजियन घर के अंदर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिलीं. बाद में उनकी मौत हो गई.
दंपति के 23 वर्षीय बेटे जेसन रेजियन भी घर के बाहर गोली लगी हुई जख्मी हालत में मिला. उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
पुलिस ने घरेलू हिंसा का मामला बताया
पुलिस ने इस मामले को घरेलू हिंसा (Domestic Violence) की घटना बताया है और कहा है कि आम जनता के लिए फिलहाल कोई खतरा नहीं है. अधिकारियों ने अभी तक गोलीबारी के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है और न ही जेसन की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई नई जानकारी दी है. मामले की जांच जारी है.
कौन थीं शीतल रेजियन?
शीतल रेजियन गूगल में एक सीनियर इंजीनियरिंग लीडर थीं. तकनीकी क्षेत्र में उन्हें दो दशक से अधिक का अनुभव था. गूगल से पहले उन्होंने HomeDepot.com में मोबाइल और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पहलों का नेतृत्व किया था. उन्होंने कंपनी के डिजिटल होम डेकोर और फर्निशिंग कारोबार के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
इंग्लैंड, भारत और घाना में पली-बढ़ीं शीतल बाद में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं. उन्होंने जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से शिक्षा प्राप्त की. वह अपने पति और दो बच्चों जेसन तथा जेसिका के साथ अटलांटा जॉर्जिया में रहती थीं.
यह भी पढ़ें - सुबह वीडियो कॉल पर देखा पोती का चेहरा, बीवी-बच्चों से की बात... वियतनाम नाव हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं