विज्ञापन

'अल्लाहु अकबर' चिल्लाते हुए आया हमलावर, 2 यहूदियों पर चाकू से हमला, न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी क्या बोले?

US Crime News: पुलिस का मानना है कि आरोपी के मानसिक बीमारी का कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं मिला है. उसने दो यहूदी पुरुषों पर हमला किया है.

'अल्लाहु अकबर' चिल्लाते हुए आया हमलावर,  2 यहूदियों पर चाकू से हमला, न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी क्या बोले?
US Crime: क्राइम सीन की प्रतिकात्मक फोटो

अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार, 23 जुलाई को एक व्यक्ति ने अल्लाहु अकबर चिल्लाते हुए दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में हमलावर को पकड़ लिया गया. हमले में घायल दोनों लोग मैनहैटन के सेंट्रल पार्क के पास अलग-अलग जगहों पर निशाना बनाए गए हैं. न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने बताया कि घायलों में एक एशियाई मूल का पुरुष और एक यहूदी पुरुष शामिल हैं. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

न्यूयॉर्क पुलिस यानी NYPD ने इस मामले में 51 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस आरोपी का नाम राउल मोरालेस है.

आखिर क्यों किया हमला?

रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने कहा कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और हमले की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है. पीड़ितों और गवाहों के मुताबिक, आरोपी ने दोनों हमलों के दौरान 'अल्लाहु अकबर' के नारे लगाए थे. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह नफरत यानी हेट क्राइम से जुड़ा मामला है या नहीं.

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी के मानसिक बीमारी का कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं मिला है. हालांकि, न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि शुरुआती जांच से लगता है कि आरोपी की मानसिक हालत भी इस घटना की एक वजह हो सकती है. भारतीय मूल के मेयर ने कहा, "इस तरह के नफरत फैलाने वाले और बेहद शर्मनाक हमलों की हमारे शहर में कोई जगह नहीं है." उन्होंने यह भी बताया कि दोनों घायल फिलहाल स्थिर हालत में हैं.

यह भी पढ़ें: ममदानी का चुनावी वादे से यू-टर्न, कहा नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का अधिकार मेरे पास नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Crime News, Hate Crime, Zohran Mamdani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com