ट्विटर के बाद अब फेसबुक (मेटा) बड़ी मात्रा में कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाले मेटा ने अपने 11000 से अधिक कर्मचारियों को एक झटके में नौकरी से निकाल दिया. जिन कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया गया, उनमें से एक भारतीय युवा भी था. हिमांशु वी मेटा में अपनी नई नौकरी के लिए भारत से कनाडा शिफ्ट हो गए थे. ज्वॉइनिंग के दो दिन बाद ही उनकी नौकरी चली गई. था. उन्होंने लिंक्डइन पर अपनी आपबीती शेयर की है. हिमांशु के लिंक्डइन पोस्ट के अनुसार वह आईआईटी-खड़गपुर से ग्रैजुएट हैं. उन्होंने फ्लिपकार्ट, गिटहब और एडोब जैसे ब्रैंड्स के साथ काम किया है.
मेटा में नौकरी जाने पर हिमांशु ने लिंक्डइन पोस्ट में अपना दुख बयां किया है. उन्होंने लिखा, 'इस समय जो भी इस तरह की कठिन परिस्थिति का सामना कर रहा है, मुझे उसके लिए बहुत दुख हो रहा है. अब मेरा क्या होगा? ईमानदारी से कहूं, तो मेरे पास कोई आइडिया नहीं हैं. आगे क्या होगा मैं उसका इंतजार कर रहा हूं. अगर आपको कनाडा या भारत में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए किसी हायरिंग या पोस्ट के बारे में जानकारी है, तो कृपया मुझे बताएं.'
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मेटा क्यों कर रही छंटनी?
मेटा ने कहा कि उसने कंपनी की लागत को कम करने के लिए छंटनी का फैसला लिया है. कंपनी के अनुसार, बढ़ी हुई लागत मुनाफे को खा रही है और इससे राजस्व में गिरावट हो रही है. मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, 'आज मैं आपसे मेटा के इतिहास के कुछ सबसे कठिन फैसले शेयर कर रहा हूं. मैंने अपनी टीम के आकार को 13 फीसदी घटाने का फैसला लिया है. इससे हमारे 11,000 प्रतिभाशाली कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी.' फेसबुक, इंस्टाग्राम (Instagram) और वॉट्सएप (WhatsApp) तीनों की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक (Meta Platforms Inc) ही है. मेटा में छंटनी से पहले 87,000 कर्मचारी काम करते हैं. कंपनी ने इनमें से 13 फीसदी कर्मचारियों को बाहर किया है.
मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा, “हम यहां कैसे पहुंचे, मैं इसकी जवाबदेही लेता हूं. मुझे पता है कि यह सभी के लिए कठिन है, और जो लोग इससे प्रभावित हुए हैं, उनके लिए मुझे खेद है.” 2004 में शुरू हुई कंपनी के 18 सालों के इतिहास में ये सबसे बड़ी छंटनी हैं. कंपनी की खस्ता माली हालत और खराब तिमाही नतीजों के चलते ये फैसला लिया गया है.
4 महीने की मिलेगी सैलरी
WSJ की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा के जिन कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, उन्हें 4 महीने की सैलरी दी जाएगी. कंपनी के ह्यूमन रिसोर्स हेड लॉरी गोलेर के अनुसार, निकाले गए कर्मचारियों को मुआवजे के तौर पर 4 महीने की सैलरी दी जाएगी.
ट्विटर और माइक्रोसॉफ्ट ने भी की है छंटनी
इससे पहले एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर और माइक्रोसॉफ्ट ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को बाहर निकाला है. ट्विटर ने पिछले हफ्ते अपने आधे स्टाफ को ही नौकरी से निकाल दिया था. हालांकि, बाद में कुछ स्टाफ को नौकरी पर वापस बुलाया गया है. ट्विटर के अलावा स्ट्राइप, सेल्सफोर्स, लिफ़्ट, स्पॉटिफ़ाई, पेलोटन, नेटफ्लिक्स, रॉबिनहुड, इंस्टाकार्ट, उडेसिटी, बुकिंग डॉट कॉम, ज़िलो, लूम, बियॉन्ड मीट (Beyond Meat) और कई अन्य कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है.
ये भी पढ़ें:-
फेसबुक की पेरेन्ट कंपनी मेटा ने 11,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को निकाला, मार्क जकरबर्ग ने कहा-सॉरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं