फेसबुक (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने आज घोषणा की है कि वो अपने 11,000 कर्मचारियों को निकाल रही है. यह फैसला आमदनी में भारी कटौती के बाद लिया गया है ताकि लागत को कम किया जा सके. यह बड़ी छंटनी इलॉन मस्क की ट्विटर (Twitter) और माइक्रोसॉफ्ट में नौकरियां कम करने के बादकी जा रही है. मार्क ज़करबर्ग ने एक ब्लॉग पोस्ट में आज कहा, मैं आज मेटा के इतिहास के सबसे मुश्किल बदलावों की घोषणा करने जा रहा हूं. मैंने अपनी टीम का आकार 13 प्रतिशत कम करने का फैसला किया है, इसके कारण मुझे अपने 11,000 प्रतिभावान कर्मचारियों को जाने देना होगा."
ज़करबर्ग ने आगे कहा, हम कंपनी के आकार को और कम करने के लिए और अधिक क्षमतावान कंपनी बनने के लिए अपने खर्चों में कमी करेंगे और अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में नए लोगों की भर्ती नहीं होगी. "
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मार्क ज़करबर्ग ने इस फैसले की ज़िम्मेदारी लेते हुए मेटा के कर्मचारियों से माफी मांगी. उन्होंने कहा, "मैं इन फैसलों के लिए ज़िम्मेदारी लेना चाहता हूं और हमारे यहां तक पहुंचने के लिए भी. मैं जानता हूं कि यह सभी के लिए मुश्किल है. और मैं खास तौर से इससे प्रभावित लोगों से माफी मांगता हूं."
ज़करबर्ग ने कहा, "मैंने कोविड लॉकडाउन के दौरान ई-कॉमर्स और वेब ट्रैफिक में बढ़ोतरी के स्थिर बने रहने की आशा की थी लेकिन बड़े पैमाने पर आर्थिक प्रभाव पड़ा, प्रतियोगिता बढ़ी और इसके कारण हमारी कमाई उम्मीद से कहीं अधिक कम रही. मैं इसे लेकर ग़लती की."
मार्के जु़करबर्ग ने अपने संदेश में कहा, " हम 16 हफ्तों की बेसिक तनख्वाह देंगे और हर साल की उनकी सेवा में दो अतिरिक्त हफ्ते जोड़े जाएंगे. जिस पर कोई ऊपरी सीमा नहीं होगी."
उन्होने यह भी कहा कि कंपनी पूरी बची हुई PTO ( पेड टाइम ऑफ) की रकम देगी और अगले छ महीने तक कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य का खर्चा उठाएगी.
मार्क ज़ुकरबर्ग ने कहा, हम एक्सर्टनल वेंडर के ज़रिए तीन महीनों का करियर सपोर्ट देंगे जिसमें अप्रकाशित नौकरियों तक उनके लिए आसान और पहले पहुंच बनेगी.
जक़रबर्ग ने कहा, "मैं जानता हूं कि यह आपके लिए मुश्किल है, खास तौर से अगर आप वीज़ा पर यहां हैं. सेवा समाप्त होने से पहले एक नोटिस पीरियड है और कुछ वीज़ा ग्रेस समयसीमा भी है. इसका मतलब है कि कर्मचारियों के पास उनके इमीग्रेशन स्टेटस के ज़रिए काम करने और आगे की योजना बनाने का समय रहेगा. हमारे पास खास इसी काम के लिए इमीग्रेशन स्पेशलिस्ट हैं जो आपको आपके और आपके परिवार की ज़रूरत के अनुसार रास्ता ढूंढने में मदद करेंगे. "
मेटा ने अक्टूबर में एक कमजोर छुट्टी के दिनों वाली तिमाही की पूर्वघोषणा की थी और कहा था कि अगले साल कीमत और बढ़ जाएगी, जिससे कंपनी के स्टॉक से $67 बिलियन और कम हो जाएंगे. यह इस साल कंपनी के गंवाए आधे ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू में और जुड़ जाएंगे.
मेटा को टिकटॉक से बड़ी प्रतियोगिता झेलनी पड़ रही है और एपल ने प्राइवेसी बदलाव किए हैं.साथ ही फेसबुक के मेटावर्स पर खर्च को लेकर भी चिंताएं हैं.
मार्क ज़करबर्ग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मेटावर्स पर किया गया निवेश अगले दशक में मुनाफा देगा. लेकिन इस बीच उन्हें नई नौकरियां देना बंद करना होगा, कई प्रोजेक्ट बंद करने होंगे और लागत घटाने के लिए टीम्स का आकार कम करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं