विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2013

ओबामा के लिए भारतीयों की जश्न-ए-महफिल, पहुंचे खास मेहमान

ओबामा के लिए भारतीयों की जश्न-ए-महफिल, पहुंचे खास मेहमान
अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दूसरी पारी शुरू करने जा रहे बराक ओबामा की जिंदगी के इस खास लम्हे की खुशी को भारतीय मूल के लोगों ने भी साझा किया। उन्होंने ओबामा के लिए एक जश्न समारोह का आयोजन किया, जिसमें अमेरिकी सियासी गलियारे के कई नामी चेहरे शामिल हुए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दूसरी पारी शुरू करने जा रहे बराक ओबामा की जिंदगी के इस खास लम्हे की खुशी को भारतीय मूल के लोगों ने भी साझा किया। उन्होंने ओबामा के लिए एक जश्न समारोह (इनॉगरल बॉल) का आयोजन किया, जिसमें अमेरिकी सियासी गलियारे के कई नामी चेहरे शामिल हुए।

ओबामा की रिश्ते में बहन माया कासांद्रा साएतोरो-एनजी ने कहा, भारतीय-अमेरिकी बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय मूल के लोग तेजी से न सिर्फ सरकार में, बल्कि अमेरिकी जीवन के सभी हिस्सों में नजर आएंगे। राष्ट्रपति को भारतीय-अमेरिकियों पर गर्व है।

भारतीय मूल के लोगों की ओर से पहली बार आयोजित इस समारोह के लिए पहुंची माया ने रेड कारपेट पर संवाददाताओं से कहा, यह निश्चित तौर पर इस बात का प्रदर्शन है कि भारतीय मूल के लोग इस देश में कितने महत्वपूर्ण है। मैं भारतीय-अमेरिकियों के कला, राजनीति और अन्य सभी योगदानों का जश्न मनाना पसंद करूंगी।

समारोह का आयोजन भारतीय प्रवासियों की ओर से हाल में गठित एक संगठन ने किया था। आयोजन का मकसद भारतीय-अमेरिकियों के सार्थक प्रभाव और वैश्विक मंच पर उपस्थिति का उल्लेख करना है। ओबामा प्रशासन में यूएसएड के प्रशासक राज शाह ने कहा, इस प्रशासन को अपनी सेवा देना बहुत उत्साहजनक है। इस प्रशासन में कई भारतीय-अमेरिकी काम कर रहे हैं।

समारोह में ओबामा प्रशासन में काम करने वाले भारतीय मूल के अधिकारियों के साथ ही कांग्रेस कई सदस्य, कई प्रांतों के गवर्नर भी मौजूद हुए। कांग्रेस सदस्य जो क्राउले ने कहा, मेरा मानना है कि यह आयोजन भारतीय-अमेरिकियों के लिए अद्भुत है। यह सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि एक बड़े उत्सव की तरह है। भारतीय मूल के इकलौते सदस्य डॉक्टर एमी बेरा ने कहा, यह अद्भुत है। यह भारतीय-अमेरिकियों का जश्न है। यह हमारी कला, व्यंजन और मनोरंजन का भी भव्य प्रदर्शन है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बराक ओबामा, भारतीय अमेरिकी, वाशिंगटन, Barack Obama, Indiaspora, USA, Washington
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com