विज्ञापन

यूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत हुआ नाराज, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला

यूक्रेनी नौसेना और बंदरगाह अधिकारियों के अनुसार, यह हमला 19 जुलाई की शाम को हुआ जब 'एमवी गोल्डन लियो' (MV Golden Leo) नाम का यह जहाज ओडेसा पोर्ट से रवाना हो रहा था.

यूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत हुआ नाराज, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर जहाज पर हमले में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम इस हमले की निंदा करते हैं.  विदेश मंत्रालय ने बताया कि 19 जुलाई की शाम को यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से निकलते समय उनके जहाज़ पर हमला हुआ, जिसमें चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है.

हमले के समय जहाज एमवी गोल्डन लियो पर चालक दल के 17 सदस्य सवार थे. इनमें पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे. मंत्रालय ने कहा, "यूक्रेन में हमारा मिशन हालात पर करीब से नज़र रख रहा है और प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद देने की पूरी कोशिश कर रहा है." 

भारत ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना और आम लोगों के क्रू को खतरे में डालना या किसी और तरह से नेविगेशन और व्यापार की आज़ादी में रुकावट डालना बहुत बुरा है और इससे बचना चाहिए.

यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि जहाज पर रूसी क्रूज मिसाइलों से हमला हुआ. यूक्रेन की नेवी के मुताबिक, रूस ने गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले जहाज गोल्डन लियो पर तीन क्रूज मिसाइलों से हमला किया. इससे आग लग गई. यह जहाज मक्का ले जा रहा था और इसमें भारत और सीरिया के क्रू मेंबर थे. यूक्रेन की सीपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि रात भर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला, जिसमें नौ क्रू मेंबर और एक मैरीटाइम पायलट मारे गए. जहाज के 17 क्रू मेंबर में से आठ को बचा लिया गया.

यह भी पढ़ें: CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च पर दुनिया भर की मीडिया में क्या छपा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia, Russia - Ukraine War, Ship Attack, Indian
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com