विज्ञापन

UAE पर ईरान के हमले पर पीएम मोदी ने कहा- यह स्वीकार नहीं, 3 भारतीय हुए हैं घायल

Middle East War: UAE के फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन पर ईरान ने मिसाइल हमला किया है, जिसमें तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं.

UAE पर ईरान के हमले पर पीएम मोदी ने कहा- यह स्वीकार नहीं, 3 भारतीय हुए हैं घायल
Middle East War: UAE पर ईरान के हमले की भारत ने निंदा की है
  • भारत ने UAE के फुजैराह में ईरान के हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें 3 भारतीय घायल हुए हैं
  • भारत ने इस हमले को अस्वीकार्य बताया और शांति तथा स्थिरता के लिए बातचीत और कूटनीति की आवश्यकता पर बल दिया है
  • भारत का होर्मुज में बिना रोक-टोक नेविगेशन और व्यापार की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने पर जोर

अमेरिका-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी और भारत के विदेश मंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन पर ईरान के हमले की निंदा की है, जिसमें तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए. एक बयान में, पीएम मोदी ने हमले को "अस्वीकार्य" बताया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में यह साफ-साफ कहा कि भारत UAE के साथ खड़ा है. 

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा है, "UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता हूं, जिसके कारण तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए. नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है. भारत UAE के साथ मजबूती से खड़ा है और बातचीत और कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है. होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से सुरक्षित और बिना रोक-टोक नेविगेशन सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है."

ठीक यही बात विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कही. मंत्रालय ने कहा कि नई दिल्ली मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए बातचीत और कूटनीति के लिए खड़ी है ताकि पूरे मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता बहाल की जा सके.

बता दें कि अब तक मध्य पूर्व एशिया में जारी युद्ध में आठ भारतीय नरिक नागरिक मारे जा चुके हैं, जबकि एक भारतीय नागरिक लापता है. भारत की बड़ी चिंता होर्मुज को लेकर है जहां भारतीय ध्वज वाले 13 जहाज मध्य पूर्व एशिया में 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से फंसे हुए हैं,  जिन पर करीब 200 भारतीय नाविक सवार हैं.

इससे पहले सोमवार को विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी मुख्यालय में कहा था, "पश्चिम एशिया में संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. भारत पूरी ताकत से पश्चिम एशिया में संकट से निपट रहा है. इस संकट के बीच विधानसभा चुनाव में लोगों ने स्थिरता के लिए मतदान किया".

UAE ने क्या आरोप लगाए हैं?

UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी हवाई सुरक्षा ने ईरान द्वारा दागी गई 15 मिसाइलों और चार ड्रोनों को रोका है. फुजैरा के पूर्वी अमीरात के अधिकारियों ने कहा कि एक ड्रोन के कारण उसकी सबसे बड़ी तेल सुविधा में आग लग गई, जिससे वहां काम कर रहे तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं, वहीं ब्रिटिश सेना ने संयुक्त अरब अमीरात के पास दो मालवाहक जहाजों में आग लगने की सूचना दी है.

ईरान का पक्ष

ईरान ने हमलों की सीधे तौर पर पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन मंगलवार की सुबह, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर कहा कि अमेरिका और यूएई दोनों को "एक दलदल में वापस घसीटे जाने से सावधान रहना चाहिए."

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव से अचानक जंग फिर से शुरू होती कैसे दिख रही है, इसके बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: ईरान ने किया UAE पर अटैक, बौखलाए ट्रंप ने दे दी सबसे बड़ी धमकी

लेखक के बारे में
img
हिमांशु शेखर मिश्रा
Senior Editor, Political & Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Middle East War, US Iran War, Iran Attack On UAE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com