विज्ञापन
This Article is From May 09, 2017

कश्‍मीर में जिहाद को बढ़ावा देने के लिए नवाज शरीफ ने लादेन से लिया धन: इमरान खान की पार्टी ने कहा- रिपोर्ट

पाकिस्तान के विपक्षी नेता इमरान खान की पार्टी ने कहा है कि कश्मीर में जिहाद को बढ़ावा देने के लिए ओसामा बिन लादेन से कथित तौर पर धन लेने के लिए वह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर मुकदमा चलाएगी.

कश्‍मीर में जिहाद को बढ़ावा देने के लिए नवाज शरीफ ने लादेन से लिया धन: इमरान खान की पार्टी ने कहा- रिपोर्ट
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान कथित भ्रष्टाचार के लिए नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. (फाइल फोटो)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विपक्षी नेता इमरान खान की पार्टी ने कहा है कि कश्मीर में जिहाद को बढ़ावा देने के लिए ओसामा बिन लादेन से कथित तौर पर धन लेने के लिए वह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर मुकदमा चलाएगी.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान कथित भ्रष्टाचार के लिए शरीफ के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के मुताबिक, पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कल कहा कि 'पाकिस्तान में लोकतंत्र के खिलाफ साजिश और अस्थिरता पैदा करने को लेकर विदेशी शख्स से धन लेने' के लिए शरीफ के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर वह उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर करेंगे.

पीटीआई के पास अपना मामला साबित करने के लिए कुछ साक्षात्कारों और इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के पूर्व जासूस खालिद ख्वाजा की पत्नी शमामा खालिद की एक किताब 'खालिद ख्वाजा: शहीद- ए-अमन' के अंशों के अलावा और कोई सबूत नहीं है. पाकिस्तान तालिबान ने 2010 में ख्वाजा की जघन्य हत्या कर दी थी.

खबर के मुताबिक, 'कुछ साक्षात्कारों और एक किताब में किए गए खुलासों पर भरोसा करते हुए पीटीआई परोक्ष रूप से शरीफ की छवि खराब करने के लिए 1980 के दशक से देश के राजनीतिक इतिहास में उथल-पुथल भरे अध्याय को खोलना चाहती है'. खबर में कहा गया है कि साक्षात्कार और किताब में दावा किया गया है कि शरीफ ने कश्मीर और अफगानिस्तान में जिहाद को बढ़ावा देने के लिए पूर्व अलकायदा प्रमुख लादेन से 1.5 अरब रूपये लिए.

उन्होंने यह भी दावा किया इस धन से 27 करोड़ रुपये का इस्तेमाल 1989 में भुट्टो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन के लिए किया गया.

(इनपुट भाषा से)
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Imran Khan, Nawaz Sharif, Osama Bin Laden
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com