विज्ञापन

फ्लाइट में जा रहे हैं और किसी ने मदद मांगी तो सोच लें, ड्रग गैंग के जाल में तो नहीं फंस रहे

ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस के अनुसार, अटेंडेंट के बैग की लाइनिंग में छिपाई गई हेरोइन की अनुमानित स्ट्रीट वैल्यू A$500,000 ($347,150) थी.

फ्लाइट में जा रहे हैं और किसी ने मदद मांगी तो सोच लें, ड्रग गैंग के जाल में तो नहीं फंस रहे
फ्लाइट में सफर करते समय किसी दूसरे का सामान ले जाना खतरनाक हो सकता है.
  • थाई एयरवेज की एक फ्लाइट अटेंडेंट पर ऑस्ट्रेलिया में हेरोइन छिपाकर ले जाने का आरोप लगा है
  • म्यांमार में अफीम की खेती पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक हो गई है और वह अवैध ड्रग्स का प्रमुख स्रोत बन गया है
  • थाई अधिकारियों के अनुसार ड्रग तस्कर कपड़े और कॉफी पैकेट में हेरोइन छिपाकर भेजते हैं

18 जून की सुबह, बैंकॉक में एक फ्लाइट अटेंडेंट के टिकटॉक इनबॉक्स में एक अनजान अकाउंट से मैसेज आया. इसमें कई सवाल पूछे गए थे: "क्या आप ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं? क्या आप पैसे लेकर सामान ले जाती हैं? आपका रेट क्या है?" 30 साल की यह फ्लाइट अटेंडेंट, जो एक रीजनल बजट एयरलाइन के लिए काम करती है. उसने इस मैसेज को नजरअंदाज कर दिया और भूल गई.

लेकिन मंगलवार को एक मामला सामने आया तो वो हैरान रह गई. थाई एयरवेज की एक दूसरी फ्लाइट अटेंडेंट पर ऑस्ट्रेलिया में बैग में छिपाकर एक किलोग्राम (2.2 पाउंड) से ज्यादा हेरोइन लाने का आरोप लगा. इसके बाद बैंकॉक की फ्लाइट अटेंडेंट ने रॉयटर्स को बताया, "मैं अनजान लोगों के मैसेज का जवाब नहीं देती." उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपना नाम न बताने का अनुरोध किया पर बताया कि, "हमें इस बारे में लगातार चेतावनी दी जाती रही है कि किसी और का सामान या पैसे लेकर न ले जाएं."

अपने कर्मचारी को हिरासत में लिए जाने के बाद जारी एक बयान में थाई एयरवेज ने कहा कि उसके पास सभी कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर कड़े नियम हैं और वह संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करेगी.

म्यांमार में सबसे ज्यादा होती है अफीम की खेती

थाई अधिकारियों के अनुसार, तस्करी करने वाले नेटवर्क ड्रग्स को कपड़े, कॉफी के पैकेट और फूलदान जैसी चीजों में छिपाकर थाईलैंड के रास्ते भेजते हैं. दिसंबर में UNODC (ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय) की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में पड़ोसी देश म्यांमार में हेरोइन बनाने के लिए अफीम की खेती पिछले दस सालों में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई. 

अफगानिस्तान में अफीम का उत्पादन घटने के बीच, युद्ध से जूझ रहा म्यांमार अब दुनिया में अवैध अफीम का मुख्य स्रोत बन गया है, क्योंकि संघर्ष और आर्थिक तंगी के कारण ज्यादातर किसान अब इस अवैध धंधे की ओर बढ़ रहे हैं.

ONCB के सेक्रेटरी-जनरल, पुलिस मेजर सुरिया सिंघाकमोल ने बताया कि थाईलैंड में ड्रग्स की तस्करी करने वाले नेटवर्क यात्रियों के कुछ खास समूहों, जैसे कि फ्लाइट अटेंडेंट, को निशाना बनाते हैं ताकि ड्रग्स को विदेशों तक पहुंचाया जा सके.

फेसबुक से फंसी थाई एयरवेज की फ्लाइट अटेंडेंट  

ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार थाई एयरवेज की फ्लाइट अटेंडेंट के मामले में, पुलिस मेजर ने बताया कि उसने शुरू में एक सोशल मीडिया ग्रुप में पोस्ट किया था, जहां लोग पैसे लेकर विदेश सामान ले जाने की पेशकश करते हैं. सुरिया के अनुसार, इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने "रोज रोज" नाम के एक फेसबुक यूजर से बातचीत शुरू की. बाद में वे 8,800 baht ($265.46) की फीस पर सहमत हुए."

ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस के अनुसार, अटेंडेंट के बैग की लाइनिंग में छिपाई गई हेरोइन की अनुमानित स्ट्रीट वैल्यू A$500,000 ($347,150) थी. सुरिया ने बताया कि इसी तरह के तरीकों का इस्तेमाल करके, ड्रग तस्करी करने वाले नेटवर्क ने 30 जून और 1 जुलाई के बीच थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से ऑस्ट्रेलिया और ताइवान में पांच और पैकेज भेजने की तैयारी की थी. उन्होंने कहा, "लेकिन अधिकारियों ने पारंपरिक सामान, रेशमी कपड़ों, कॉफी के पैकेट और सर्दियों की जैकेट में छिपाई गई 24.38 किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त कर ली." उन्होंने यह भी बताया कि थाई एजेंसियां ​​ऑस्ट्रेलियाई और ताइवानी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही थीं. अब तक, थाई अधिकारियों ने दो लोगों - एक थाई व्यक्ति और उसकी लाओशियन पत्नी - को हिरासत में लिया है. उन पर सीमावर्ती प्रांत से बैंकॉक ड्रग्स के पार्सल भेजने का शक है.

यह भी पढ़ें-

दुबई के राजकुमार का डीपफेक बना लड़कियों को फंसा रहे जालसाज, राजघराने में जाने के चक्कर में कई बनीं शिकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drug Gang, Flight, Traveling, Traveling Abroad, Important Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com