ऑस्कर 2022 (Oscar 2022) समारोह के दौरान कॉमडेयिन क्रिस रॉक (Chris Rock) को सबके सामने घूंसा मारने के बाद अब विल स्मिथ (Will Snith) ने अब माफी मांग ली है. विल स्मिथ ने अपनी हरकत पर कहा कि वो गलत थे. क्रिस के साथ किए गए इस व्यवहार से एक्टर विल स्मिथ शर्मिंदा भी हैं. विल स्मिथ ने बकायदा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर माफीनामा जारी किया है. जिसमें लिखा है 'हिंसा किसी तरह से जहरीली और खतरनाक होती है. कल रात के समारोह में मेरा व्यवहार अस्वीकार्य था. मेरे खर्चों पर मज़ाक करना मेरे काम का एक हिस्सा है, लेकिन असल में जेडा की मेडिकल कंडीशन का मज़ाक उड़ाना मेरे बर्दाश्त के बाहर था और इसलिए मैंने भावुक होकर इस तरह से रिएक्ट कर दिया.'
विल स्मिथ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, 'मैं सार्वजनिक रूप से आपसे माफी मांगना चाहता हूं, क्रिस. मैंने यकीनन लाइन क्रॉस कर दी, मैं उस मौके पर गलत था और मैं अब शर्मिंदा हूं. मेरी हरकतें उस आदमी का संकेत नहीं थीं जो मैं बनना चाहता हूं. प्रेम (Love) और दया की दुनिया में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है. मैं शो के निर्माताओं, सभी उपस्थित लोगों और दुनिया भर में देखने वाले सभी लोगों से भी माफी मांगना चाहूंगा. साथ ही मैं विलियम्स परिवार और मेरे राजा रिचर्ड परिवार से माफी मांगना चाहता हूं. मुझे इस बात का काफी अफसोस है कि मेरे व्यवहार से इस खूबसूरत यात्रा में धब्बा लग गया. मैं इस पर काम कर रहा हूं और करूंगा'.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि हॉलीवुड (Hollywood) के एक्टर विल स्मिथऑस्कर अवॉर्ड 2022 के दौरान उस वक्त गुस्से में आ गए, जब ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान क्रिस रॉक ने उनकी पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के लुक को लेकर उनके साथ मजाक किया. इस पर पहले तो विल स्मिथ हंसते दिखे, लेकिन बाद में काफी गंभीर हो गए. इसके बाद वह स्टेज पर गए, जहां उन्होंने क्रिस रॉक पर हाथ उठा दिया. इसके बाद वो नीचे आ गए. यहां आते ही उन्होंने जोर से चिल्लाते हुए क्रिस रॉक को उनकी पत्नी का नाम ना लेने की धमकी तक दे डाली. हालांकि, बाद में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेते हुए उन्होंने अपनी इस हरकत पर अफसोस जाहिर किया.
VIDEO: सिटी सेंटर : बंगाल विधानसभा में विधायकों के बीच हाथापाई, टीएमसी MLA बोले- शुभेंदु अधिकारी ने मारा मुक्का
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं