विज्ञापन

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा, निभाएंगी ये खास भूमिका

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड के सबसे बड़े मंच पर नजर आएंगी. ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में उन्हें एक पुरस्कार देने वाली प्रेजेंटर के रूप में चुना गया है.

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा, निभाएंगी ये खास भूमिका
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड के सबसे बड़े मंच पर नजर आएंगी. ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में उन्हें एक पुरस्कार देने वाली प्रेजेंटर के रूप में चुना गया है. यह 98वें अकादमी अवॉर्ड्स होंगे, जो 15 मार्च 2026 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होंगे. प्रियंका चोपड़ा के साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ग्विनेथ पाल्ट्रो, ऐन हैथवे, पॉल मेस्कल और विल आर्नेट जैसे बड़े नाम भी प्रेजेंटर की सूची में शामिल हैं. अकादमी ने हाल ही में इन नामों की घोषणा की है. इससे पहले भी कई बड़े कलाकार जैसे एड्रियन ब्रॉडी, जेवियर बार्डेम, जोई सलदाना, क्रिस इवांस और डेमी मूर आदि के नाम सामने आ चुके हैं. इस बार शो को कोनन ओ'ब्रायन होस्ट करेंगे.

ये भी पढ़ें: कृति सेनन का वीडियो लाइक करने पर आया यामी गौतम का रिएक्शन, बोलीं- मैंने कभी सस्ते पीआर का सहारा नहीं लिया

प्रियंका चोपड़ा पहले भी बन चुकी हैं प्रेजेंटर

प्रियंका के लिए यह कोई नई बात नहीं है. उन्होंने साल 2016 में 88वें ऑस्कर में भी एक प्रेजेंटर के तौर पर नजर आई थीं. इसके अलावा वे गोल्डन ग्लोब और प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स में भी ऐसी भूमिका निभा चुकी हैं. प्रियंका ने इस खबर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "द 2026 अकादमी अवॉर्ड्स". फैंस उनकी इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं. प्रियंका बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं. वे अब ग्लोबल स्तर पर एक जाना-माना नाम हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'द ब्लफ' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. 

प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट्स

आने वाले समय में वे एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी, जो उनकी तेलुगु डेब्यू होगी. इसके अलावा 'सिटाडेल' वेब सीरीज का दूसरा सीजन भी जल्द आएगा. यह खबर भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है. प्रियंका की तरह दीपिका पादुकोण भी 2023 में ऑस्कर में प्रेजेंटर रहीं थीं, जब 'आरआरआर' का गाना 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीता था.  

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oscar Awards 2026, 98th Academy Awards, Oscar Awards, Priyanka Chopra, Actress Priyanka Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com