अमेरिका में नौ साल के एक बहादुर बच्चे ने नौ फुट लंबे मगरमच्छ से मुकाबला किया और उसके जबड़े से अंतत: अपने को मुक्त करा लिया।
जेम्स बार्ने नामक लड़का फ्लोरिडा में एक झील में तैरने के लिए गया था। वहीं उसने पानी में महसूस किया कि वह मगरमच्छ की चपेट में आ गया है।
अस्पताल में अपने बिस्तर से बार्ने ने अपनी रोमांचक कहानी मीडियाकर्मियों को सुनायी। उसने कहा कि जब उसने महसूस किया कि यह मगरमच्छ है तो उसने उस पर अधिकतम क्षमता से प्रहार किया।
उसने कहा, 'मैं उसके जबड़े को महसूस कर रहा था..।' बार्ने ने कहा, 'मैं घबरा गया। मुझे नहीं मालूम था कि क्या किया जाए..।' बाद में वह मदद के लिए चिल्लाया और कुछ लोगों ने उसे बाहर निकाला।
लड़के के शरीर पर मगरमच्छ के दांत के कई निशान हैं। डॉक्टरों ने उसके शरीर से मगरमच्छ का एक दांत भी निकाला है। बार्ने ने अस्पताल के कर्मियों से कहा कि वह उस दांत को यादगारी के तौर पर रखना चाहता है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं