विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2017

वियतनाम में एपेक सम्मेलन से पहले तूफान 'डामरे' की दस्तक

एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) नेताओं के सम्मेलन से एक दिन पहले शनिवार को वियतनाम में तूफान 'डामरे' ने दस्तक दी.

वियतनाम में एपेक सम्मेलन से पहले तूफान 'डामरे'  की दस्तक
प्रतीकात्मक फोटो
  • वियतनाम में एपेक सम्मेलन से पहले तूफान 'डामरे' की दस्तक
  • तूफान के आगमन से समुद्र की लहरें छह से आठ मीटर तक ऊंची उठी
  • तूफान की वजह से संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा
हनोई: एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) नेताओं के सम्मेलन से एक दिन पहले शनिवार को वियतनाम में तूफान 'डामरे' ने दस्तक दी. एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, डामरे तूफान के दस्तक देने के बाद कान्ह होआ और फू येन प्रांतों में भारी बारिश हुई और समुद्र की लहरें छह से आठ मीटर तक ऊंची उठी. तूफान की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई, पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा.

यह भी पढ़ें: तूफान मारिया से आई तबाही के चलते प्यूर्तो रिको से करीब 73,000 लोग फ्लोरिडा पहुंचे

तूफान के दस्तक देने से पहले कान्ह होआ, फू येन, बिन्ह दिन्ह, बिन्ह थुआन और निन्ह थुआन प्रांतों में 75,000 से अधिक घरों के 3,86,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की योजना बनाई गई है. देश में आने-जाने वाली कई उड़ान सेवाओं को रद्द कर दिया गया है.

VIDEO: अमेरिका में तूफान 'सैंडी' से मची आपाधापी
स्थानीय लोगों की मदद के लिए 44,000 से अधिक जवानों और बड़ी संख्या में वाहनों और नौकाओं को तैनात किया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hurricane Damre, Vietnam News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com