अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज सत्ता संभालने जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति को दुनिया का सबसे शक्तिशाली शख्स कहा जाता है, जिसके पास कई खास शक्तियां होती हैं. ये पद को संभालने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति को करोड़ों रुपये सैलरी भी मिलती है. अमेरिका की सत्ता संभालते ही ट्रंप को करोड़ों रुपये की सैलरी, अलाउंस, हाईटैक सिक्योरिटी के साथ कई सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी. ट्रंप ने पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में जो बाइडेन को हराया था.
अमेरिका के राष्ट्रपति को हर महीने करोड़ों रुपये की सैलरी मिलती है. राष्ट्रपति को प्रतिवर्ष 4,00,000 डॉलर करीब 3 करोड़ 46 लाख रुपये सैलरी मिलती है. बता दें कि साल 2001 से अमेरिका के राष्ट्रपति को यही सैलरी मिलती आ रही है. अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति की ये सैलरी निर्धारित की थी. सैलरी के साथ-साथ राष्ट्रपति को 1,69,000 डॉलर लगभग 1.46 करोड़ रुपये के कई अलाउंस भी दिये जाते हैं. कुल मिलाकर अमेरिका के राष्ट्रपति को करीब 5 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष मिलता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति के अलाउंस में 50 हजार डॉलर एक्सपेंस अलाउंस, 19 हजार डॉलर एंटरटेनमेंट अलाउंस, 1 लाख डॉलर नॉन टैक्सेबल ट्रेवल एकाउंट दिया जाता है. इसके अलावा भी कुछ खर्चे अमेरिकी राष्ट्रपति को करने की इजाजत होती है. इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस में रहना होता है. यहां सभी सुख सुविधाएं उपलब्ध होती हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. इसमें मरीन कमांडो से लेकर सीक्रेट सर्विस के ऑफिसर तक होते हैं.
ये भी पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप की सबसे पहले भारत और चीन का दौरा करने की चर्चा, संदेश क्या है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं