विज्ञापन

इजरायल के खिलाफ जंग में हूती भी कूदे, यमन से दनादन दागीं मिसाइलें, कहा- टार्गेट पूरा होने तक नहीं रुकेंगे

Houthis Strikes On Israel: ईरान-इजरायल युद्ध को डेढ़ महीने हो गए हैं पर रुकने के बजाय ये जंग बढ़ती ही जा रही है. अब इस युद्ध में यमन के हूतियों की भी एंट्री हो गई है. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हूतियों ने यमन से इजरायल पर मिसाइल से हमला किया है.

इजरायल के खिलाफ जंग में हूती भी कूदे, यमन से दनादन दागीं मिसाइलें, कहा- टार्गेट पूरा होने तक नहीं रुकेंगे
houthis attakced israel
  • ईरान और इजरायल के बीच युद्ध डेढ़ महीने से जारी है और संघर्ष में वृद्धि हो रही है
  • यमन के हूती समूह ने इस युद्ध में शामिल होकर इजरायल पर मिसाइल हमला किया है
  • सीएनएन की रिपोर्ट में हूतियों द्वारा यमन से इजरायल पर हमले की पुष्टि की गई है
नई दिल्ली:

ईरान-इजरायल युद्ध को डेढ़ महीने हो गए हैं पर रुकने के बजाय ये जंग बढ़ती ही जा रही है. अब इस युद्ध में यमन के हूतियों की भी एंट्री हो गई है. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हूतियों ने यमन से इजरायल पर मिसाइल से हमला किया है. इजरायली सेना ने खुद स्टेटमेंट जारी कर इसकी पुष्टि की है. इजरायल की सेना ने कहा कि उसने यमन से दागी गई एक मिसाइल का पता लगाया है. यह हमला उस बीच हुआ है जब जब ईरान समर्थित हूती समूह ने इस लड़ाई में शामिल होने की धमकी दी थी. 

इजरायली सेना ने क्या कहा?

इजरायली सेना के बयान में कहा गया कि इजरायली फोर्स ने यमन से इजरायली क्षेत्र की ओर दागी गई मिसाइल की पहचान की है और हवाई रक्षा प्रणाली खतरे को रोकने के लिए सक्रिय हो गई है.यह युद्ध के दौरान यमन से मिसाइल दागे जाने को लेकर पहला आधिकारिक बयान था. यह बयान शनिवार सुबह जारी किया गया.

यह भी पढ़ें- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की चाबी बने ईरान के 7 द्वीप, अमेरिकी ने उतारी फौज तो दुनिया पर आएगा बड़ा संकट!

हूती प्रवक्ता ने कहा- हमले जारी रहेंगे जब तक टार्गेट पूरे नहीं हो जाते

हूती प्रवक्ता ब्रिगेडियर-जनरल याह्या सरी ने भी विद्रोहियों के अल-मसीरा सैटेलाइट टीवी चैनल पर इस हमले की घोषणा की है. सरी ने कहा कि हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक घोषित लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते.सरी ने शनिवार को बताया कि विद्रोहियों ने दक्षिणी इजरायल में मौजूद ‘संवेदनशील सैन्य ठिकानों' को निशाना बनाते हुए कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं थीं. शुक्रवार देर रात से शनिवार तक, बीअर शेबा और इजरायल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के आसपास के क्षेत्रों में तीसरी बार सायरन बजे थे और वो ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान और हिज्बुल्लाह लगातार इजरायल पर हमले कर रहे थे. बता दें कि हूती विद्रोही 2014 से यमन की राजधानी सना पर कब्जा किए हुए हैं, और अब तक वे अमेरिका-इजरायल युद्ध से दूर थे.

यह भी पढ़ें-  ईरान से जंग में अमेरिका और इजरायल दोनों की हालत खराब... हथियार घटे, सैनिकों की भी भारी कमी

लेखक के बारे में
img
उत्कर्ष गहरवार
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Israel War, Houthis Strikes Israel, Houthis Strike Israel, Houthis Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com