इजरायल (Israel) के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा है कि इजरायल पर हमास (Hamas) का हमला होलोकॉस्ट के बाद से यहूदियों पर सबसे बुरा हमला है और फिलिस्तीनी समूह जानबूझकर उन जगहों पर बंधकों को रख रहा है, जहां पर उसे पता है कि इजरायल बमबारी करेगा. इयाल हुलता की टिप्पणी हमास के उस बयान के जवाब में थी जिसमें उसने बताया था कि गाजा में इजरायली हवाई हमलों में नौ और इजरायली बंधक मारे गए हैं. एनडीटीवी के साथ एक खास इंटरव्यू में हुलाटा ने यह भी कहा कि इजरायल को भारत से जबरदस्त समर्थन मिला है, जो उनके लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि भारत दुनिया का बेहद महत्वपूर्ण देश है और "वैश्विक स्तर पर एक उभरती शक्ति" है.
हुलाता ने कहा, "पिछले शनिवार को, हमास ने इजरायल के इतिहास में सबसे भयानक आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया. वास्तव में, हताहतों की संख्या, उनके घरों में, उनके बिस्तरों में मारे गए लोगों की संख्या, यह किसी भी चीज से मेल नहीं खाता है, जिसे इजराइल या यहूदी लोगों ने शायद होलोकास्ट के बाद से अनुभव किया है. हमास एक आतंकी संगठन है और उन्होंने यह किया है और जानबूझकर ऐसा किया है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व एनएसए ने जोर देकर कहा कि इजरायली सरकार का उद्देश्य जवाबी कार्रवाई करना नहीं है बल्कि गाजा में हमास को नेतृत्व से हटाना है ताकि ऐसी चीजें दोबारा न हो सकें.
हमास के इजरायली हवाई हमलों में नौ और बंधकों के मारे जाने वाले बयान की ओर इशारा करते हुए हुयाता ने कहा कि समूह ने करीब 150 लोगों को पकड़ लिया था, जिनमें से अधिकांश नागरिक थे, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और व्हीलचेयर पर बैठे लोग शामिल थे.
उन्होंने कहा, "वे उन्हें मानव ढाल के रूप में गाजा में वापस ले आए जहां हम हमला करते हैं. इजरायली सेना नागरिकों पर हमला नहीं करती है. हम हमला करने से पहले अग्रिम चेतावनी देते हैं, ताकि लोगों को पता चले कि यह कहां होने वाला है. हमास द्वारा जब नौ इजरायली बंधकों को मार दिया गया, तो इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है कि हमास ने उन्हें वहां रखा जहां वे जानते हैं कि हम जानबूझकर हमला कर रहे हैं, ताकि वे यह संदेश दे सकें और इजरायल में लोगों का मनोबल गिराने की कोशिश कर सकें. यह दुखद और दिल तोड़ने वाला है."
'अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आए बंधकों की रिहाई की मांग'हुयाता ने कहा कि हमास को सभी बंधकों को तुरंत रिहा करने की जरूरत है और यह मांग सिर्फ इजरायल से नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आनी चाहिए. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, "या कम से कम जब तक वे जीवित हैं, क्योंकि जैसा आप देख सकते हैं कि हमास यह सुनिश्चित करने की हर संभव कोशिश कर रहा है कि हर दिन लोग कम हों."
हमास को सत्ता छोड़ने की जरूरत : हुयातागाजा की स्थिति और इजरायल द्वारा भोजन और चिकित्सा पहुंच को रोकने पर पूर्व एनएसए ने कहा कि हमास इजरायल में लोगों को मारने और फिर उनसे मानवीय सहायता की उम्मीद नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा, "हमास ने इसे अपने लोगों पर थोपा है. इजरायल ने नागरिकों को निकालने का आह्वान किया है, क्योंकि हम उन्हें चोट नहीं पहुंचाना चाहते हैं. लेकिन हमें हमास से छुटकारा पाना होगा, अगर हमास केवल बंधकों को रिहा करेगा और हम पर गोलीबारी बंद करेगा, हम क्या करेंगे? हम गोलीबारी बंद कर देंगे, है ना? उन्हें सत्ता छोड़ने की जरूरत है.''
'मध्य पूर्व में एक प्रक्रिया को बर्बाद कर दिया'हुयाता ने इजरायल और सऊदी अरब के सामान्यीकरण समझौते पर बातचीत की ओर इशारा करते हुए कहा, "हमास ने न केवल हम पर हमला किया. उसने मध्य पूर्व में एक प्रक्रिया को बर्बाद कर दिया और उसने जानबूझकर ऐसा किया है क्योंकि यह उनकी विचारधारा है और यही ईरानी विचारधारा है, जिसने साधन, धन और प्रशिक्षण प्रदान किया और संभावित रूप से इस समय ऐसा करने के लिए आदेश भी दिया."
ये भी पढ़ें :
* Video: इजरायल म्यूजिकल फेस्ट में हमास के हमलावरों ने शौचालयों पर भी की थी फायरिंग, ताकि कोई भी जिंदा न बचे
* NDTV Exclusive: कैसे हमास ने "गैल्वनाइज्ड" फ़िलिस्तीनी मुद्दे को उठाया, लेकिन समर्थन खो दिया
* हमास के हमले से कुछ सप्ताह पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष बढ़ने की दी थी चेतावनी: रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं