विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2019

हिंसा से हांगकांग पतन के रास्ते पर जाएगा, जहां से वापसी संभव नहीं होगी: कैरी लैम

इस बीच, प्रदर्शन के कारण बंद हांगकांग हवाई अड्डे को सुबह उड़ानों के लिए खोल दिया गया. हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा,‘‘ चेक इन सुविधा बहाल कर दी गई है.’’

हिंसा से हांगकांग पतन के रास्ते पर जाएगा, जहां से वापसी संभव नहीं होगी: कैरी लैम
हिंसा से हांगकांग पतन के रास्ते पर जाएगा, जहां से वापसी संभव नहीं होगी: कैरी लैम
हांगकांग:

हांगकांग की नेता कैरी लैम ने चेतावनी दी कि हिंसा से शहर पतन की राह पर जाएगा, जहां से वापसी संभव नहीं होगी. 
लैम ने कहा, ‘‘हिंसा, चाहे उसका इस्तेमाल किया जाए या उसे नजर अंदाज किया जाए, हांगकांग को पतन के ऐसे रास्ते पर ले जाएगी, जहां से वापसी संभव नहीं होगी. इससे हांगकांग का समाज चिंताजनक और खतरनाक स्थिति में पहुंच जाएगा.''

उन्होंने कहा, ‘‘गत एक हफ्ते में हांगकांग की स्थति बहुत ही चिंताजनक और खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है." लैम ने सप्ताहांत सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के दौरान पुलिस कार्रवाई का बचाव किया. 

एयरपोर्ट में भरा बारिश का पानी, Video देख लोग बोले - ये है देश का सबसे खराब हवाईअड्डा

उन्होंने कहा कि पुलिस ने ‘बहुत ही कठिन परिस्थतियां' का सामना किया और वे बल का इस्तेमाल करने पर कठोर दिशा निर्देशों से बंधे थे. हालांकि, उन्होंने चीन को हांगकांग के नागरिकों को प्रत्यर्पित करने की इजाजत देने संबंधी विधेयक वापस लेने पर कुछ नहीं कहा, जो प्रदर्शनाकारियों की एक अहम मांग है. लैम ने सभी पक्षों से मतभेदों को एक ओर रख शांत रहने की अपील की. 

एग्ज़ाम देने के लिए नींद से नहीं जागा लड़का, तो दादी ने बुला दी पुलिस और फिर...

इस बीच, प्रदर्शन के कारण बंद हांगकांग हवाई अड्डे को सुबह उड़ानों के लिए खोल दिया गया. हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा,‘‘ चेक इन सुविधा बहाल कर दी गई है.''

VIDEO: भारत की विदेश नीति इतनी कमजोर क्यों...?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hong Kong, Hong Kong Protests, Hong Kong Protests Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com