विज्ञापन

बांग्लादेश चुनाव से पहले एक और हिंदू की बेरहमी से हत्या, चावल कारोबारी को हमलावरों ने मार डाला

Bangladesh Violence: बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के त्रिशाल में सोमवार की रात बदमाशों ने सुशेन चंद्र सरकार नाम के 62 वर्षीय चावल व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी.

बांग्लादेश चुनाव से पहले एक और हिंदू की बेरहमी से हत्या, चावल कारोबारी को हमलावरों ने मार डाला
Bangladesh Violence: बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में हिंदू व्यापारी की हत्या
  • बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के त्रिशाल में 62 वर्षीय चावल व्यापारी सुशेन चंद्र सरकार की बेरहमी से हत्या की गई
  • हत्या के बाद अपराधियों ने लाखों टका लूट कर दुकान का शटर बंद कर मरणासन्न स्थिति में छोड़ दिया था
  • पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 11 बजे बोगर बाजार चौराहे पर हुई और धारदार हथियार से हमला किया गया

बांग्लादेश चुनाव से पहले एक और हिंदू की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के त्रिशाल में सोमवार, 9 फरवरी की रात बदमाशों ने सुशेन चंद्र सरकार नाम के 62 वर्षीय चावल व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस दौरान लाखों रुपये लूट लिये गये. मृतक सुशेन चंद्र सरकार उपजिला के साउथकांडा गांव का रहने वाले थे.

बीडीन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार हत्यारों ने चावल व्यापारी को मरणासन्न स्थिति में ही दुकान के अंदर छोड़ दिया और भागने से पहले शटर बंद कर दिया. त्रिशाल पुलिस स्टेशन प्रमुख मुहम्मद फिरोज हुसैन ने कहा कि हत्या सोमवार रात करीब 11 बजे उपजिला के बोगर बाजार चौराहे पर हुई. मृतक चौराहे पर मौजूद "भाई भाई एंटरप्राइज" के मालिक थे.

पुलिस स्टेशन प्रमुख ने कहा कि अज्ञात हमलावरों ने उन्हें धारदार हथियार से काट डाला, उन्हें दुकान के अंदर छोड़ दिया और शटर बंद कर दिया. सुशेन चंद्र सरकार का परिवार उसकी तलाश कर रहा था. जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो उन्हें खून से लथपथ पाया.

उन्हें मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के बेटे सुजन सरकार ने कहा, "हमारा लंबे समय से चावल का कारोबार है. हमारे साथ किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी. अपराधियों ने मेरे पिता की बेरहमी से हत्या करने के बाद दुकान से कई लाख टका चुरा लिया." बता दें कि टका बांग्लादेश की करेंसी है.

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है. चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद से हर दिन किसी ना किसी हिंदू को निशाना बनाया गया. अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ रही हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जाहिर की जा रही है. हिंदू और कई धर्मों को मानने वाले समूहों के एक ग्लोबल गठबंधन ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए तुरंत अंतरराष्ट्रीय एक्शन लेने की मांग की है. समूहों ने कहा कि हिंसा, धमकी और जबरदस्ती हटाने का लगातार पैटर्न बना हुआ है.

हिंदूज एडवांसिंग ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (एचएएचआरआई) ने अंतरराष्ट्रीय एक्शन की मांग की है. यह हिंदूपैक्ट की एक पहल है. समूह ने कहा कि 15 देशों के 125 से ज्यादा संगठनों और लोगों ने इस अपील से संबंधित पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव में किस ओर जाएंगे हसीना के वोटर? जमात और BNP की लड़ाई में हिंदू वोट बनेगा 'किंगमेकर'

लेखक के बारे में
img
आदित्य राज कौल
Senior Executive Editor, National Security & Strategic Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh, Bangladesh Violence, Bangladesh Election 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com