विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2011

भारत-पाक राजनीतिक रुख पर अडिग : हिना

भारत दौरे से लौटीं पाकिस्तानी विदेशमंत्री ने भारत के साथ वार्ता को रचनात्मक करार दिया, लेकिन कहा कि दोनों पक्ष अपने राजनीतिक रुख पर कायम रहे।
लाहौर: भारत दौरे से लौटीं पाकिस्तानी विदेशमंत्री हिना रब्बानी खार ने भारत के साथ वार्ता को सकारात्मक और रचनात्मक करार दिया, लेकिन कहा कि दोनों पक्ष अपने राजनीतिक रुख पर कायम रहे। लाहौर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए हिना ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी चाहते हैं कि पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दों को हल किया जाए। उन्होंने कहा, भारत और पाकिस्तान दोनों में से किसी ने अपने पुराने कानूनी एवं राजनीतिक रुख से अलग नहीं हुए। हमारे पुराने रुख अलग-अलग हैं। हिना ने पूछा, क्या हमें अपने रुख को बदलना जारी रखना होगा, ताकि हम एक ऐसे पड़ाव पर पहुंचे, जहां हम एक-दूसरे को दुश्मन मानने लगे? इसके जवाब में उन्होंने खुद कहा, यह हमारे हित में है कि हम भारत के साथ रिश्ते सामान्य बनाएं। अपने भारतीय समकक्ष एसएम कृष्णा के साथ बातचीत को उन्होंने सकारात्मक और रचनात्मक करार दिया और कहा कि दोनों पक्ष बिना किसी हिचकिचाहट के बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं। हिना ने कहा कि प्रधानमंत्री सिंह ने पाकिस्तान आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, भारतीय प्रधानमंत्री कश्मीर सहित सभी मुद्दों को हल करना चाहते हैं। मुंबई हमले के मामले में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जानबूझकर इस मामले की कानूनी प्रक्रिया में कोई देरी नहीं कर रहा है। हिना ने कहा भारत में द्विपक्षीय वार्ता से पहले कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से उनकी मुलाकात की आलोचना की गई। सिंधु नदी पर भारत की ओर से बांध बनाने के मामले पर उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसका हल जरूरी है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हिना रब्बानी खार, भारत-पाकिस्तान वार्ता, एसएम कृष्णा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com