हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि महिला होने के बावजूद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सफलतापूर्वक राज्य में वाममोर्चा के 34 वर्षों के शासन को समाप्त किया।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                वाशिंगटन: 
                                        कोलकाता की अपनी यात्रा को अहम करार देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि महिला होने के बावजूद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सफलतापूर्वक राज्य में वाममोर्चा के 34 वर्षों के शासन को समाप्त किया।
गौरतलब है कि हिलेरी सात मई से तीन दिनों की भारत यात्रा पर आई थीं और पहली बार किसी अमेरिकी विदेश मंत्री ने रायटर्स बिल्डिंग में मुख्यमंत्री के साथ बैठक की। टाइम पत्रिका में हिलेरी और ममता दोनों को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में रखा गया है।
न्यूयॉर्क वुमेन फाउंडेशन ब्रेकफास्ट में शताब्दी पुरस्कार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में हिलेरी ने कोलकाता की अपनी यात्रा को उल्लेखनीय करार दिया।
उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले सप्ताह भारत के पूर्वी क्षेत्र पश्चिम बंगाल गई थी जहां मुझे दो उल्लेखनीय अनुभव हुए। पहला मैंने राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री से मुलाकात की जो एक महिला है और जिन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई और सफलतापूर्वक कम्यूनिस्ट पार्टी के लगभग 34 वर्षों से जारी शासन को समाप्त किया। वह अब राज्य के नौ करोड़ लोगों का प्रशासन देख रही हैं।’
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        Hillary Clinton, Hillary In India, Hillary To Meet Mamata, हिलेरी क्लिटंन, भारत में हिलेरी क्लिटंन, हिलेरी की ममता से मुलाकात