इजरायल और गाजा में चल रहे युद्ध की वजह से गाजा में मानवीय संकट पैदा हो गया है. हर कोई गाजा के लोगों तक मदद पहुंचाने की बात कह रहा है. ऐसे में नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) भी गाजा के समर्थन में सामने आई हैं. उन्होंने गुरुवार को इज़रायल (Israel Gaza War) की निंदा करते हुए गाजा में फिलिस्तीनियों के लिए अपना समर्थन जताया. इस बीच साल 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई को हमास के खिलाफ इजरायल के युद्ध के समर्थक क्लिंटन के साथ पार्टनरशिप के लिए कुछ लोगों की आलोचना झेलनी पड़ रही है.
मलाला ने एक्स पर ने लिखा, "मैं चाहती हूं कि गाजा के लोगों के लिए मेरे समर्थन को लेकर कोई भ्रम न हो. युद्धविराम की तत्काल जरूरत को समझने के लिए हमें और ज्यादा शवों, बमबारी वाले स्कूलों और भूखे बच्चों को देखने की ज़रूरत नहीं है." इसके साथ ही मलाला ने अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन और युद्ध अपराधों के लिए इजरायली सरकार की निंदा की और कहा कि वह आगे भी इजरायल की निंदा करती रहेंगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि गाजा और इजरायल के बीच पिछले साल अक्टूबर से लगातार युद्ध जारी है. तब से ही पाकिस्तान में फिलिस्तीन के समर्थक में कई उग्र विरोध प्रदर्शन देखे जा रहे हैं. हालांकि हिलेरी क्लिंटन के साथ म्यूजिक सपोर्ट पर मलाला अपने ही देश पाकिस्तान में घिर गई हैं. दरअसल पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और मलाला यूसुफजई ने महिलाओं के मताधिकार पर ब्रॉडवे म्यूजिक का संगीत प्रड्यूस किया है. "सफ़्स" शीर्षक वाला यह म्यूजिक 20वीं सदी में मतदान के अधिकार के लिए अमेरिकी महिलाओं के मताधिकार अभियान को दर्शाता है. यह पिछले हफ्ते से न्यूयॉर्क में खूब चल रहा है.
अपने ही देश में आलोचना झेल रहीं मलाला यूसुफजई
फेमस पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मलाला का हिलेरी क्लिंटन के साथ थियेटर कोलैबोरेट करना फिलिस्तीनियों के नरसंहार के लिए स्पष्ट समर्थन है. एक मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में मलाला की विश्वसनीयता के लिए एक बड़ा झटका है. यह दुखद है.
गाजा के समर्थन में मलाला यूसुफजई
बता दें कि हिलेरी क्लिंटन ने हमास के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियान का समर्थन किया है. इसके साथ ही वह युद्धविराम के भी सपोर्ट में नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए सुरक्षा का भी आह्वान किया. वहीं मलाला ने सार्वजनिक रूप से नागरिकों के हताहतों होने की निंदा की है और गाजा में युद्धविराम का आह्वान किया है.
"सफ्स" पर क्लिंटन के साथ साझेदारी पर घिरीं मलाला
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, मलाला ने पिछले गुरुवार को "सफ्स" प्रीमियर के दौरान लाल और काले रंग की पिन पहनी थी, जो युद्धविराम के लिए उनके समर्थन को दिखाता है. लेकिन वह पाकिस्तान में इसे लेकर घिर गई हैं. लेखिका निदा किरमानी ने एक्स पर लिखा कि क्लिंटन के साथ साझेदारी करने का यूसुफजई का फैसला "एक ही समय में परेशान करने वाला और दिल तोड़ने वाला था, यह निराशा से भरा था."
ये भी पढ़ें-भारत में भी प्रॉपर्टी पर देना पड़ता था टैक्स, राजीव गांधी ने क्यों खत्म कर दिया था ये कानून
ये भी पढ़ें-अमेठी का सस्पेंस: संजय-कांशीराम समेत इन दिग्गजों की भी हुई थी हार, फिर राहुल गांधी को लेकर हंगामा क्यों?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं