डेमोक्रेट सांसद तुलसी गबार्ड (Tulsi Gabbard) ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) को ‘युद्ध भड़काने वाली रानी' करार दिया. क्लिंटन ने आरोप लगाया था कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस तीसरे पक्ष के उम्मीदवार के रूप में गबार्ड को तैयार कर रहा है.
गबार्ड ने पिछले साल खुद को राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल करने का निर्णय लिया था और हिंदू होने की वजह से वह भारतीय-अमेरिकी लोगों की पसंदीदा उम्मीदवार हैं. क्लिंटन ने एक साक्षात्कार के दौरान गबार्ड पर आरोप लगाया था कि रूस उनकी ‘मदद' कर रहा है, ताकि वह राष्ट्रपति चुनाव में तीसरे पक्ष के उम्मीदवार के रूप में उभर सकें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व विदेश मंत्री ने जाहिर तौर पर गबार्ड का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर रही हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उनकी नजर (रूस की) ऐसे व्यक्ति पर है जो फिलहाल डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों में प्राइमरी दौड़ में हैं और रूस उनकी मदद कर रहा है.''
क्लिंटन ने हालांकि साक्षात्कार के दौरान गबार्ड का नाम नहीं लिया था, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) के पूर्व सहयोगी डेविड प्लुफे ने कहा कि क्लिंटन का मानना है कि तुलसी गबार्ड तीसरे पक्ष की उम्मीदवार बनने जा रही हैं जिसे रूस और ट्रंप ला रहे हैं.
गबार्ड ने जवाबी हमला करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ वाह! शुक्रिया हिलेरी क्लिंटन। आप युद्ध भड़काने वाली रानी, भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति, दुर्गंध का रूप जिसने डेमोक्रेटिक पार्टी को लंबे समय से बीमार कर रखा है और जो अंतत: पर्दे के पीछे से बाहर आ चुके हैं.''
उन्होंने कहा, ‘‘अब यह स्पष्ट हो गया है कि प्राइमरी (शुरुआती उम्मीदवारों के चयन का चुनाव) आपके और मेरे बीच में है. किसी के पीछे कायराना तरीके से न छिपेंl सीधी दौड़ में आइए.''
दुनिया से जुड़ी और खबरें...
मैक्सिको ने 300 भारतीय प्रवासियों को भेजा वापस, राजदूत ने बताई ये वजह...
इराक में कुर्दिश पत्रकार, पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या
साइंस ने माना इस सुपरमॉडल को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला
आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर कार्रवाई के लिए FATF ने दिया पाकिस्तान को चार महीने का वक्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं