विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2017

'What happened' खोलेगी हिलेरी क्लिंटन का हर राज, आखिर कैसे पटरी पर लौटी जिंदगी

हिलेरी ने गुरुवार को ट्वीट कर इस किताब के पन्ने का लिंक शेयर करते हुए कहा, "वट हैपंड लिखना बहुत मुश्किल रहा। हम इससे आगे बढ़ गए हैं लेकिन हम लड़ेंगे."

'What happened' खोलेगी हिलेरी क्लिंटन का हर राज, आखिर कैसे पटरी पर लौटी जिंदगी
हिलेरी क्लिंटन का हर राज खोलेगी 'वट हैपेंड'
  • वट हैपंड लिखना मुश्किल रहा
  • करियर के दौरान क्या-क्या गलतियां की
  • हार से कैसे उबरीं हिलेरी
न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016 में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की नई किताब 'वट हैपंड' जल्द प्रकाशित होने जा रही है, जिसमें वह चुनाव में ट्रंप से अपनी हार सहित कई पहलुओं का खुलासा करेंगी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह पुस्तक सितंबर में प्रकाशित होगी, जिसे साइमान एंड स्कस्टर प्रकाशित करेंगे. इस पुस्तक में इस बात पर रोशनी डाली जाएगी कि आखिर हिलेरी को चुनाव में ट्रंप से करारी शिकस्त कैसे मिली.

पढ़ें:  व्हाइट हाउस में हिलेरी क्लिंटन को देख ज्यादा खुश होते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनः ट्रंप

हिलेरी ने गुरुवार को ट्वीट कर इस किताब के पन्ने का लिंक शेयर करते हुए कहा, "वट हैपंड लिखना बहुत मुश्किल रहा। हम इससे आगे बढ़ गए हैं लेकिन हम लड़ेंगे."

ट्रंप जूनियर से किया गया था हिलेरी को नुकसान पहुंचाने वाली जानकारी का वादा : रिपोर्ट

हिलेरी ने वट हैपंड के बारे में बताते हुए कहा, पूर्व में मैंने कई कारणों से इससे समझाने की कोशिश की. मुझे कई बार लगा कि मुझे सार्वजनिक जीवन में थोड़ा सहज रहना पड़ेगा. इस किताब में कई अहम मुद्दों के बारे में बात की गई है. मसलन, डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रतिस्पर्धा पर उनका रुख. उन्होंने इस दौरान क्या-क्या गलतियां कीं और आखिर हार की वजह क्या रही और इन सबके बावजूद वह खुद को दोबारा पटरी पर कैसे लाईं.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America, Hillary Clinton Book, What Happened
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com