विज्ञापन
This Article is From May 09, 2016

अमेरिका चुनाव : हिलेरी क्लिंटन ने एक बार फिर डोनाल्ड ट्रम्प को कहा बेलगाम, उनकी नीतियां चिंताजनक

अमेरिका चुनाव : हिलेरी क्लिंटन ने एक बार फिर डोनाल्ड ट्रम्प को कहा बेलगाम, उनकी नीतियां चिंताजनक
हिलेरी क्लिंटन (फाइल फोटो)
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की अग्रणी दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प को एक बार फिर बेलगाम कहा और हालिया महीनों में घोषित उनकी कई नीतियों को चिंताजनक बताया है।

हिलेरी ने पहले भी लगाया था इलजाम
हिलेरी ने इसी हफ्ते ट्रम्प पर बेलगाम होने का आरोप लगाया था और सीबीएस न्यूज से साक्षात्कार के दौरान उनके इन्हीं आरोपों के बारे में पूछे जाने पर हिलेरी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि बेलगाम ट्रम्प का यह कहना है कि अन्य देश आगे बढ़ें और अपने लिए परमाणु हथियार हासिल करें।’

हिलेरी ने कहा, ‘बेलगाम ट्रम्प कहते हैं कि हम दुनिया के इतिहास में सबसे ताकतवर सैन्य गठबंधन नाटो से अलग हो जाएं।'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com