विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2016

नशे में धुत भारतीय छात्र ने गर्भवती गर्लफ्रेंड को 29 बार गोदा था चाकू से, हुई उम्रकैद

नशे में धुत भारतीय छात्र ने गर्भवती गर्लफ्रेंड को 29 बार गोदा था चाकू से, हुई उम्रकैद
वेलिंगटन (न्यूज़ीलैंड): अपनी गर्भवती गर्लफ्रेंड को नशे में धुत होकर चाकुओं से गोद डालने वाले भारतीय छात्र को न्यूज़ीलैंड में मंगलवार को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है. बताया गया है कि इस भारतीय छात्र आकाश को गर्लफ्रेंड ने यह बताया था कि होने वाले बच्चे का पिता वह नहीं है, और वह अब उससे रिश्ता नहीं रखना चाहती.

ऑकलैंड हाईकोर्ट जज मैथ्यू पामर (Matthew Palmer) ने कहा कि 22-वर्षीय गुरप्रीत कौर का कत्ल करने में 24-वर्षीय आकाश ने 'निर्दयता, नृशंसता तथा निष्ठुरता' दिखाई. जज ने बताया कि आकाश और गुरप्रीत 12 महीने से डेटिंग कर रहे थे, लेकिन आकाश इसी साल 7 अप्रैल को उस समय आपे से बाहर हो गया, जब गुरप्रीत ने बताया कि उसके होने वाले बच्चे का पिता वह नहीं है, और अब वह आकाश के साथ रिश्ता नहीं रखना चाहती.

उस समय आकाश मेथामफेटामाइन के नशे में धुत था, और उसने गुरप्रीत पर 29 बार चाकू से वार किया, और लाश को दक्षिणी ऑकलैंड की एक सड़क के किनारे उगी झाड़ियों में फेंक दिया.

शुरू में आकाश खुद को निर्दोष बताता रहा था, और कहता रहा था कि गुरप्रीत ने खुद को चाकू से मारा था, लेकिन गिरफ्तारी के चार महीने बाद अगस्त में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

जज पामर ने कहा इस सच्चाई से आकाश का गुनाह और बड़ा हो जाता है कि हत्या के समय गुरप्रीत सात से 10 सप्ताह की गर्भवती थी, जिससे उसके परिजनों के लिए भी मौत ज़्यादा दुखदायी रही.

जज ने कहा, "आपने न सिर्फ गुरप्रीत कौर को मारा, और उसके परिवार को उसके अस्तित्व से वंचित किया, बल्कि एक आने वाली ज़िन्दगी को भी उससे और उसके परिवार से छीन लिया..."

आकाश को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है, जिसके तहत उसे कम से कम 17 साल जेल में गुज़ारने ही होंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय छात्र हत्यारा, चाकू से गोदकर गर्लफ्रेंड की हत्या, गर्भवती गर्लफ्रेंड की हत्या, आकाश, गुरप्रीत कौर, ऑकलैंड हाईकोर्ट, जज मैथ्यू पामर, Indian Stabs Pregnant Girlfriend, Indian Student Stabs Pregnant Girlfriend, Gurpreet Kaur, Auckland High Court, Judge Matthew P
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com