विज्ञापन

पंजाब में '5 करोड़' वाले आरोपों पर बवाल जारी, अकाली और कांग्रेस AAP पर बरसे; जज को भेजा नोटिस

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान की पत्नी पर 5 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के आरोपों पर विपक्षी दल हमलावर हैं. कांग्रेस और अकाली दल ने इस मामले में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है.

पंजाब में '5 करोड़' वाले आरोपों पर बवाल जारी, अकाली और कांग्रेस AAP पर बरसे; जज को भेजा नोटिस
पंजाब में आप पर अकाली दल कांग्रेस का निशाना
  • पंजाब में 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों के बाद राज्य की सियासत गर्माती नजर आ रही है.
  • अकाली दल और कांग्रेस ने इस मामले में आम आदमी पार्टी पर निशना साधा है.
  • आप पार्टी ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मामले में रिटायर्ड जज को लीगल नोटिस भेजा गया है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी पर 5 करोड़ की रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद राज्य में सियासी बवाल मच गया है. विपक्षी दल इस मुद्दे पर सत्ताधारी आम-आदमी पार्टी पर हमलावर नजर आ रहे हैं. शिरोमणि अकाली दल ने इस मामले में CBI जांच की मांग की है, जबकि कांग्रेस ने भी मामले में तथ्यों की जांच और स्पष्टीकरण मांगा है. जबकि भाजपा ने भी निशाना साधा है. हालांकि आप पार्टी ने इस मामले को पूरी तरह से बेबुनियाद बताते हुए मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कही है. लेकिन पंजाब में इस मामले से सियासत गर्माती नजर आ रही है.

क्या है सीएम भगवंत मान की पत्नी से जुड़ा मामला  

दरअसल, पंजाब की राजनीति में एक बड़ा मामला सामने आया है. रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि पंजाब में एक मामले को दबाने और रफा-दफा करने के लिए सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के नाम पर 5 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी गई है. जिस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तरफ से भी संज्ञान लिया गया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में डॉ. गुरप्रीत कौर की तरफ से रिटायर्ड जज को लीगल नोटिस भेजा गया है, जिसमें 24 घंटे के अंदर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही गई है. ऐसा नहीं करने पर मानहानि का दावा करने की बात कही गई है. वहीं पंजाब में आप पार्टी की महिला विधायक अमनदीप कौर ने भी इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. 

अकाली दल ने की CBI जांच की मांग

शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. उन्होंने कहा 'पंजाब की बेटियों और बहनों के साथ खड़ा होना मेरा फर्ज है, लेकिन आप रेप करने वालों के लिए ढाल बन गए हैं. सीएम की पत्नी सीएम की पत्नी गुरप्रीत कौर के एक करीबी रिश्तेदार, जिन्हें कई सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं, उन्होंने रेप के आरोपी से 5 करोड़ की मांग की है, फिर सिर्फ दो महीने में आरोपी बरी हो गया, यह न्याय नहीं, सरकार का संरक्षण है.पंजाब पुलिस का इस्तेमाल बेटियों को न्याय दिलाने के लिए नहीं, बल्कि सरकार के चहेतों को बचाने के लिए किया गया. यह पंजाब के इतिहास में सबसे शर्मनाक दाग है. मैं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की CBI जांच हो, ताकि पंजाब के लोगों के सामने सच आ सके. वरना ईडी के पत्र की तरह आपके पत्र को भी दबा दिया जाएगा.

कांग्रेस ने भी मांगा स्पष्टीकरण

वहीं इस मामले में पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी सवाल उठाए हैं, उन्होंने तुरंत मामले में स्पष्टीकरण मांगा है. जबकि बीजेपी ने भी मामले में तुरंत निष्पक्ष जांच की मांग की है. 

आम आदमी पार्टी ने की कार्रवाई की मांग

मामले में आम आदमी पार्टी ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आप की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष और MLA अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया 'रिटायर्ड जज को इस मामले में नोटिस भेजा गया है. वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के जीजा, सरदार रंजीत सिंह ने भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत मान पर बेबुनियाद आरोप लगाए है. उन्होंने उन्हें एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उन्हें माफी मांगने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है.' फिलहाल इस मामले में पंजाब की सियासत गर्माती दिख रही है.

ये भी पढे़ंः भगवंत मान की AAP सरकार ने कुछ योजनाओं को चुनावी साल तक के लिए क्यों टाला था, क्या होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, Gurpreet Kaur, Gurpreet Kaur Bhagwant Mann, Punjab Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com