इजरायल और गाजा के बीच चल रहे युद्ध (Israel Gaza War) के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आतंकी गुट हमसा को कायर और घृणित करार दिया है. उन्होंने कहा कि हमास फिलिस्तीनी नागरिकों के पीछे छिप रहा है. जो बाइडेन ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज़ के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने इज़रायल पर हमास के हमले की निंदा की और अपने सहयोगी यहूदी देश के साथ एकजुटता की पुष्टि की. जो बाइडेन ने कहा कि इजरायल के पास अपने लोगों के नरसंहार का जवाब देने का अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है.
ये भी पढ़ें-"इजरायल कर रहा गाजा पर जमीनी हमले की तैयारी": PM नेतन्याहू
'फ़िलिस्तीनियों के पीछे छिप रहा हमास'
जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि इज़रायल के पास हमास आतंकवादियों से लड़ने और अपनी रक्षा के लिए हर जरूरी जीच मौजद हो. उन्होंने कहा कि हमें यह भी याद रखना होगा कि हमास गाजा पट्टी या कहीं और बहुमत में फिलिस्तीनियों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है. हमास सिर्फ फ़िलिस्तीनी नागरिकों के पीछे छिपा हुआ है और यह बहुत ही घृणित और कायरतापूर्ण भी है. जो बाइडेन ने गाजा के निर्दोष लोगों को खाना और दूसरी जरूरत की चीजें पहुंचाने की कोशिश में अमेरिका का समर्थन करने के लिए इजरायलियों और फिलिस्तीनियों का शुक्रिया अदा किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा,"मैं इजरायलियों और फिलिस्तीनियों को धन्यवाद देना चाहता हूं...अमेरिका के साथ काम करने के लिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि गाजा में निर्दोष लोगों को भोजन, पानी और चिकित्सा आपूर्ति मिल रही है."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
'हर निर्दोष की जान जाने पर दुखी'
जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका गाजा पट्टी में हमास द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिकों समेत अन्य लोगों और की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए चौबीस घंटे काम कर रहा है. गाजा से विदेशी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अमेरिका काम कर रहा है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने इजरायल पर हमास के हमलों की निंदा करते हुए कहा, 'हम हर निर्दोष की जान जाने पर दुखी हैं, चाहे वह इजरायली हो या फिलीस्तीनी.' साथ ही अल्बानीज़ ने ये भी साफ किया कि संकट के समय में अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान सर्वोपरि है.
ऑस्ट्रेलिया की गाजा को 10 मिलियन US डॉलर की मदद
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने गाजा के लोगों के लिए अतिरिक्त 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मानवीय सहायता की घोषणा करते हुए कहा, "यह हमारी सामान्य मानवता की पहचान है." ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले इमरजेंसी पानी और मेडिकल सेवाओं के लिए 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर जारी किए थे. अल्बनीज ने कहा,"आज मैंने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया गाजा में नागरिकों के लिए अतिरिक्त 15 मिलियन डॉलर की मानवीय सहायता देगा. यह ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहले से ही प्रतिबद्ध 10 मिलियन डॉलर के अलावा है, जो कि इमरजेंसी जल और चिकित्सा सेवाओं जैसी जीवन रक्षक सहायता देने में मदद करेगा."
'फिलिस्तीनियों पर हमले आग में घी डालने जैसे'
जो बाइडेन ने कहा कि वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों पर हमले आग में घी डालने का काम कर रहे हैं. 'पोटस' ने कहा, "मैं वेस्ट बैंक में फिलीस्तीनियों पर चरमपंथियों के हमले से लगातार चिंतित हूं ये हमले आग में घी डाल रहे हैं. अब इनको रोकना होगा." इससे पहले अमेरिकी सहायक सचिव, बारबरा लीफ गाजा युद्ध को अतिरिक्त मोर्चों तक फैलने से रोकने के कमसद से क्षेत्रीय नेताओं के साथ बैठक के लिए पश्चिम एशिया के लिए रवाना हुईं. ये जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई है. लीफ पहले संयुक्त अरब अमीरात में नेताओं से मिलेंगे और फिर वह कतर, ओमान, मिस्र, जॉर्डन और इज़रायल जाएंगी.
ये भी पढ़ें-गाजा संकट के बीच जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन का डर, सुरक्षा एजेंसियों ने की अहम बैठक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं