इजरायल-गाजा के बीच चल रही जंग (Israel Gaza War) फिलहाल तो थमती नजर नहीं आ रही है. इजरायल ने एक बार फिर से जमीनी हमले शुरू करने की बात दोहराई है. हाल ही में ये सवाल उठ रहे थे कि ऐलान करने के बाद भी इजरायल ने गाजा पट्टी पर अब तक जमीनी हमले शुरू क्यों नहीं किए. कुछ रिपोर्ट्स देरी के लिए सेना और पीएम नेतन्याहू के बीच विश्वास की कमी को जिम्मेदार ठहरा रही थीं. लेकिन रॉयटर्स के मुताबिक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को एक टीवी पर एक बयान जारी कर साफ कर दिया है कि इज़राइल गाजा पर जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है, हालांकि उन्होंने ऑपरेशन कब शुरू होगा या फिर कोई और जानकारी या अन्य ब्यौरा देने से इनकार कर दिया.
ये भी पढ़ें-भारत ने तनाव के बीच कनाडा में महीने भर बाद दोबारा शुरू की कुछ वीजा सेवाएं
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हम जमीनी हमले की कर रहे तैयारी-नेतन्याहू
पीएम नेतन्याहू ने कहा कि आतंकी गुट हमास के कंट्रोल वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र में सेनाएं कब जाएंगी, इसका फैसला सरकार की विशेष युद्ध कैबिनेट लेगी, जिसमें विपक्षी दलों से एक नेता भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि हम पहले ही हजारों आतंकियों का खात्मा कर चुके हैं, यह तो सिर्फ शुरुआत है. उन्होंने कहा कि इजरायल जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है. यह कब होगा, कैसे होगा वगैहर के बारे में वह विल्तार से नहीं बताएंगे. उन्होंने इस मामले में सरकार द्वारा उठाए जा रहे किसी भी कदम, जो कि लोगों को नहीं पता है, के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ये चीजें इसी तरह से होनी चाहिए.
'सभी को जवाब देना होगा'
हमास द्वारा इजरायल पर 7 अक्टूबर को हमले किए जाने के बाद इजरायल ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए घनी आबादी वाले गाजा पट्टी में कई दिनों तक खूब बमबारी की. आपसी हमलों में जहां इजरायल के 140 के करीब लोग मारे गए तो वहीं मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 1500 से ज्यादा है. ये आंकड़ा गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है. बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमलों के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमास ने इजरायल में सेंधमारी कैसे की, इस घोटाले की पूरी जांच की जाएगी और सबको जवाब देना होगा, चाहे वह खुद ही क्यों न हों.
इज़रायल को जमीनी हमले रोकने की सलाह?
पीएम नेतन्याहू ने साफ किया कि हर तरह की जवाबदेही युद्ध के बाद ही तय की जाएगी. इससे पहले, वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया था कि फिलहाल इजरायल गाजा पर जमीनी हमले में देरी करने के लिए सहमत हो गया है, ताकि संयुक्त राज्य अमेरिका इस क्षेत्र में मिसाइल सुरक्षा बढ़ा सके.वहीं रॉयटर्स ने सोमवार को बताया कि वाशिंगटन ने इज़रायल को जमीनी हमले रोकने की सलाह दी है और कतर फिलिस्तीनी आतंकवादियों के दलालों को उन वार्ताओं से अवगत करा रहा है. वह ज्यादा से ज्यादा बंधकों की रिहाई और संभावित व्यापक क्षेत्रीय युद्ध की तैयारी करने की कोशिश कर रहा है.
ये भी पढ़ें-गाजा संकट के बीच जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन का डर, सुरक्षा एजेंसियों ने की अहम बैठक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं