विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2017

अमेरिका ने आतंकियों की जो सूची सौंपी है उसमें हाफिज सईद का नाम नहीं : पाकिस्तान

हाफिज सईद मुंबई में हुए आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है. सईद इस वर्ष जनवरी से पाकिस्तान में नजरबंद है.

Also Read in
अमेरिका ने आतंकियों की जो सूची सौंपी है उसमें हाफिज सईद का नाम नहीं : पाकिस्तान
हाफिज सईद की फाइल तस्वीर
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान को 75 आतंकियों की जो सूची सौंपी है, उसमें प्रतिबंधित संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद का नाम नहीं है. गौरतलब है कि हाफिज सईद मुंबई में हुए आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है. सईद इस वर्ष जनवरी से पाकिस्तान में नजरबंद है. आतंकी गतिविधियों में सईद की भूमिका को लेकर उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम है.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने माना- हाफिज सईद जैसे लोग बोझ, मुक्ति पाने में लगेगा वक्त

विदेश मंत्री आसिफ ने संसद के उच्च सदन में एक सत्र के दौरान सीनेटरों को बताया कि अमेरिका ने पाकिस्तान को 75 आतंकियों की सूची सौंपी है, जबकि हमने उन्हें करीब 100 आतंकवादियों की सूची सौंपी है.

VIDEO : हाफिज सईद ने बनाई राजनीतिक पार्टी
आसिफ ने कहा, 'हक्कानी नेटवर्क सूची में सबसे ऊपर है लेकिन कोई भी आतंकी पाकिस्तानी नहीं है.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hafiz Saeed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com