अमेरिकी सीडीसी ने शुक्रवार को बर्ड फ्लू (Bird flu) पर चिंता जताते हुए चेतावनी जारी की है. न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बर्ड फ्लू महामारी "कोविड से 100 गुना खतरनाक" हो सकती है. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार मिशिगन में एक पोल्ट्री सर्विस और टेक्सास में डेयरी कर्मचारी में एवियन फ्लू (avian influenza) के संक्रमण की खबरें आई हैं. डेयरी गायों के बर्ड फ्लू से संक्रमित होने की रिपोर्ट भी सामने आई हैं और इस तरह का ये पहला मामला है.
क्या हैं 'H5N1' वायरस के लक्षण
किसी इंसान में H5N1 एवियन फ्लू का मामला मिलने से चिंता बढ़ गई है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बर्ड फ्लू के लक्षण खांसी, शरीर में दर्द और बुखार सहित अन्य फ्लू के समान हैं. कुछ लोगों में ध्यान देने योग्य लक्षण विकसित नहीं हो सकते हैं, लेकिन अन्य लोगों में गंभीर, जीवन-घातक निमोनिया विकसित हो सकता है. रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने बताया कि टेक्सास में संक्रमित डेयरी कर्मचारी ने अपने एकमात्र लक्षण के रूप में आंखों में सूजन सूचना दी थी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
सीडीसी ने कहा, रोगी को अलग रहने के लिए कहा गया था और फ्लू के लिए एक एंटीवायरल दवा के साथ उसका इलाज किया जा रहा है. सीडीसी निदेशक मैंडी कोहेन ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया, एजेंसी और पूरी अमेरिकी सरकार इस स्थिति को बहुत गंभीरता से ले रही है."
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, टेक्सास के मरीज का एकमात्र लक्षण आंखों में सूजन था. इस संक्रमण से बचने के लिए और इस प्रसार को रोकने के लिए, सीडीसी ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की बात कही है, साथ ही रीक्षण, एंटीवायरल उपचार, रोगी की जांच, जंगली और पालतू जानवरों और पशुधन के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की निगरानी की सिफारिश की है.
बर्ड फ्लू से मौत : 100 में से 52 की मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों से पता चलता है कि 2003 के बाद से H5N1 वायरस से संक्रमित हर 100 रोगियों में से 52 की मृत्यु हो गई है, जिससे H5N1 वायरस से संक्रमित की मृत्यु दर 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है.
वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार किसी भी संभावित प्रसार को रोकने के लिए, अमेरिका पहले ने इस वायरस का टीका बनाने पर काम शुरू कर दिया है.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने भी कहा कि बाइडेन प्रशासन खतरे पर नजर रख रहा है. उन्होंने बुधवार को अपनी ब्रीफिंग में कहा, "हम अमेरिकी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं." "यह इस राष्ट्रपति के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैय "हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता समुदायों को स्वस्थ, सुरक्षित और सूचित रखना है."
ये भी पढ़ें- हैदराबाद : BRS अपने कार्यालय भवन में कर रही बदलाव, ‘वास्तु' को लेकर अटकलें तेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं