- PM मोदी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में हर घर तिरंगा अभियान को गर्व और सम्मान के साथ मनाने की अपील की.
- उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का संकल्प लेने को कहा.
- PM मोदी के साथ अमित शाह और नितिन गडकरी सहित अन्य नेता तिरंगा लहराते हुए संसद पुस्तकालय में नजर आए.
PM मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है. वीडियो में उन्होंने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे आन, बान और शान के साथ मनाने की अपील की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के अवसर पर हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें.
'हर घर पर तिरंगा लहराइए..'
PM मोदी ने कहा, 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा. आइए, हर घर पर तिरंगा लहराइए. 15 अगस्त को आन, बान और शान के साथ मनाइए, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दीजिए और विकसित भारत का संकल्प लीजिए.'
इससे पहले एनडीए सांसदों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंगल बैठक वंदे मातरम नारे के साथ शुरू हुई. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के अन्य नेता तिरंगा लहराते नजर आए. नई दिल्ली में मंगलवार को संसद पुस्तकालय में आयोजित 'मंगल मिलन' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा ध्वज के साथ नजर आए.
BJP सांसद दिनेश शर्मा ने आईएएनएस से कहा था कि भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और रोजगार के क्षेत्र में देश की स्थिति लगातार मजबूत हुई है. रोजगार का अनुपात अन्य देशों की तुलना में बेहतर हुआ है और बेरोजगारी में भी कमी आई है. 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जो सरकार की नीतियों का परिणाम है.
ये भी पढ़ें : छात्रों के आंदोलन के बीच बेरोजगारी पर मंथन करेगी कांग्रेस, दो दिन के अधिवेशन में उठेंगे 4 मुद्दे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं