विज्ञापन

एनडीए के 'मंगल मिलन' में पीएम नरेंद्र मोदी ने लहाराया तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे

'मंगल मिलन' बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और NDA के अन्य नेता तिरंगा लहराया. इस दौरान सभी नेताओं ने वंदे मातरम के नारे भी लगाए.

एनडीए के 'मंगल मिलन' में पीएम नरेंद्र मोदी ने लहाराया तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे
मंगल मिलन बैठक में पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने लहराया तिरंगा.
  • संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में एनडीए की मंगल मिलन बैठक में सभी सांसदों ने एक साथ तिरंगा लहराया
  • पीएम मोदी की अगुवाई में अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत अन्य सांसदों ने तिरंगा लहराया
  • बैठक में वंदे मातरम् के नारे लगाए गए. इस दौरान पूरे हॉल देशभक्ति में डूबा हुआ नजरआया
नई दिल्ली:

संसद भवन लाइब्रेरी बिल्डिंग में मंगलवार को हुई एनडीए की मंगल मिलन बैठक में अलग ही नजारा देखने को मिला. पीएम मोदी की अगुवाई में वहां मौजूद सभी सांसदों ने तिरंगा लहराया. गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत तमाम नेता तिरंगा लहराते नजर आए.

Latest and Breaking News on NDTV

इस दौरान वहां वंदे मातरम् के नारे लगाए गए. पूरा हॉल देशभक्ति से सराबोर दिखाई दे रहा था.  बता दें कि देशभर में दस से सत्रह अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है. इस दौरान मंगल मिलन बैठक में भी अनोखा नजारा देखने को मिला.

Latest and Breaking News on NDTV

मंगल मिलन बैठक में वंदे मातरम् की गूंज

बता दें कि हर मंगलवार को एनडीए सांसदों की मंगल मिलन बैठक होती है. 15 अगस्त से पहले आखिरी मंगलवार को हुई बैठक में सभी सांसदों ने एक साथ तिरंगा लहराया और ंवदे मातरम् के नारे लगाए.इस दौरान पूरे परिसर में वंदे मातरम् की गूंज सुनाई दे रही थी. सभी सांसदों का देशभक्ति का ये जज्बा देखते ही बन रहा था. 

सभी सांसदों ने लहराया तरंगा

इस तिरंगा यात्रा की अगुवाई पीएम मोदी कर रहे थे. उसके साथ आगे वाली लाइन में अमित शाह और गितिन गडकरी, नितिन नबीन, जेपी नड्डा, रामदास आठवले समेत अन्य सांसद खड़े हुए थे. सभी सांसद मातरम्, वंदे मातरम् के नारे लगा रहे थे. 

ये भी पढे़ं-संसद में NDA का 'मंगल मिलन', राघव चड्ढा समेत AAP से आए 6 सांसदों का होगा स्वागत; PM करेंगे संबोधित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nda Mangal Milan, PM Modi, Amit Shah, Tiranga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com