विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2011

गिलानी ने करजई के भाई के कत्ल की निंदा की

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के भाई अहमद वली करजई की हत्या की निंदा की है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के भाई अहमद वली करजई की हत्या की निंदा करते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया है। अपने शोक संदेश में गिलानी ने कहा कि वह करजई के भाई की हत्या से बेहद दुखी है। उन्होंने दुआ की है कि ऊपर वाला इस परिवार को यह सदमा बर्दाश्त करने की ताकत दे। करजई के छोटे भाई अहमद वली की कंधार शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूसुफ रजा गिलानी, हामिद करजई, हत्या, निंदा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com