विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2020

इस हरे रंग के 'जर्मन शेफर्ड' को खूब पसंद कर रहे हैं लोग, बोले - पिकाचु लग रहा है...देखें Photos

इस नींबू जैसे हरे रंग के पपी का नाम हल्क रखा गया है. क्योंकि कार्टून कैरेक्टर हल्क भी हरे रंग का होता है, इस वजह से इस ग्रीन पपी का नाम हल्क रखा गया.

Also Read in
इस हरे रंग के 'जर्मन शेफर्ड' को खूब पसंद कर रहे हैं लोग, बोले - पिकाचु लग रहा है...देखें Photos
हरे रंग का जर्मन शेफर्ड...
कैलिफोर्निया:

नॉर्थ कैलिफोर्निया में एक लाइम ग्रीन रंग के पपी (कुत्ते का बच्चा) ने जन्म लिया. जिप्सी नाम की एक व्हाइट जर्मन शेफर्ड ने इसे जन्म दिया. इस नींबू जैसे हरे रंग के पपी का नाम हल्क रखा गया है. क्योंकि कार्टून कैरेक्टर हल्क भी हरे रंग का होता है, इस वजह से इस ग्रीन पपी का नाम हल्क रखा गया.

इस जर्मन शेफर्ड की मालकिन शैना स्टैमे ने बताया, 'हल्क और उसके साथ जन्मे सभी पपी हेल्दी और सुरक्षित हैं.'

जिप्सी ने आठ पपीज़ को जन्म दिया, लेकिन अब सबकी नज़रे सिर्फ हल्क पर हैं. 

इस पपी की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इसके ओनर ने फेसबुक पर तस्वीर डालते हुए लिखा, 'हमारे जर्मन शेफर्ड ने एक ग्रीन पपी को जन्म दिया, ये है 5 दिनों का हल्क.'

ट्विटर पर इस 'हल्क' की तस्वीर सभी को पसंद आ रही है. लोग कमेंट कर कह रहे हैं 'पिकाचु लग रहा है.' वहीं, एनिमल एक्सपर्ट का कहना है, 'ऐसा समय-समय पर होता रहता है. पपी पर ये रंग उसके लिए खतरनाक नहीं है, बल्कि वक्त के साथ ये हल्का होता जाएगा.'

शैना स्टैमे का कहना है, 'हम बहुत लकी हैं कि हमारे घर हल्क ने जन्म लिया.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Green Puppy, Hulk, German Shepherd, Green German Shepherd
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com