- जंग के बीच गाजा में भुखमरी की आशंका
- अब तक लगभग 1100 ट्रकों को गाजा में एंट्री
- अस्पतालों में फ्यूल खत्म होने से मरीजों की हो रही मौतें
इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Hamas) के बीच जंग का 41वां दिन है. 7 अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल की तरफ 5000 रॉकेट दागे थे. रॉकेट हमलों में कम से कम 1200 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद से इजरायल गाजा पट्टी (Gaza Strip)पर हमास पर जवाबी कार्रवाई (Israel Palestine Conflict) कर रहा है. हमास से आर या पार की इस लड़ाई की कीमत गाजावासियों को चुकानी पड़ रही है. जंग के चलते गाजा पट्टी (Food Crisis in Gaza) में आटे का संकट हो गया है. भुखमरी के हालात के बीच लोग ब्रेड के टुकड़े के लिए तरस रहे हैं.
न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा पट्टी पर इजरायल ने एयर स्ट्राइक भी तेज कर दी है. एयर स्ट्राइक में गाजा पट्टी के कई अनाज गोदाम डैमेज हो गए हैं. गाजा के खान यूनिस इलाके की प्रमुख आटा मिल में फ्यूल की किल्लत के कारण काम ठप है. फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNRWA) के मुताबिक गाजा में सिर्फ 2000 टन गेहूं बचा है. यह 370 टन आटे या 5 से 6 दिनों की सप्लाई के बराबर है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
"16 और उससे ज्यादा उम्र के सभी..." : इजरायली सेना की छापेमारी के वक्त गाजा अस्पताल का भयावह मंजर
खान यूनिस के अनाज गोदाम में 3000 टन गेहूं रखने की जगह थी. बुधवार-गुरुवार की रात इजरायल ने एयर स्ट्राइक की. हमले में ये गोदाम उसकी चपेट में आ गया. हालांकि, न्यूज एजेंसी AFP यह पता नहीं लगा पाई कि इस गोदाम में रखे स्टॉक का क्या हुआ.
5 में से 2 आटा मिल हो गई डैमेज
घनी आबादी वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र में पांच आटा मिलों में कम से कम दो मिल 7 अक्टूबर को जंग शुरू होने के बाद से काफी हद तक डैमेज हो गई हैं. इस बीच संयुक्त राष्ट्र मानवीय एजेंसी OCHA के मुताबिक, गाजा पट्टी के उत्तर में दीर अल बाला में एक और मिल, अल-सलाम एक दिन पहले एयर स्ट्राइक में तबाह हो गई है.
जंग के दौरान अब तक मारे गए 11500 लोग
इजरायल ने गाजा में लगातार बमबारी और ग्राउंड ऑपरेशन चलाकर हमास के खात्मे की कसम खाई है. हमास के अधिकारियों का कहना है कि इजरायली हमलों में गाजा में अब तक कम से कम 11500 लोग मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर नागरिक हैं.
गाजा के अल शिफा अस्पताल से मिला हमास के हथियारों का जखीरा, IDF ने शेयर किया वीडियो
गाजा में भुखमरी की आशंका
जंग के बीच गाजा में भुखमरी की आंशका है. गाजा में पाए जाने वाले आटे के कुछ बड़े बैग अब 200 डॉलर के बराबर की भारी कीमत पर बिक रहे हैं. आम लोगों के लिए इतनी कीमत चुकाना करीब-करीब नामुमकिन है. संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (UN World Food Programme) ने गुरुवार को चेतावनी दी कि गाजा में नागरिकों को भुखमरी की तत्काल आशंका का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वहां खाने-पीने की दिक्कत होने लगी है.
मानवीय सहायता काफी नहीं
इजिप्ट के रास्ते आने वाली मानवीय सहायता ने कमी को दूर करने के लिए बहुत कम काम किया है, लेकिन मौजूदा हालात और संकट के देखते हुए नाकाफी है. बिजली कटौती और जनरेटर के लिए फ्यूल की कमी ने इस संकट को और भी बदतर बना दिया है.
अब तक लगभग 1100 ट्रकों को गाजा में एंट्री
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने कहा कि अब तक लगभग 1100 ट्रकों को गाजा में एंट्री की परमिशन दी गई है. इनमें से करीब 450 ट्रक भोजन ले जा रहे हैं. ये लोगों की रोजाना न्यूनतम कैलोरी जरूरतों का सिर्फ 7 प्रतिशत पूरा करने के लिए पर्याप्त है.
फ्यूल की किल्लत के चलते ब्रेड के उत्पादन पर पड़ा असर
फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNRWA) ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि वह पूरे क्षेत्र में 80 बेकरियों के साथ काम करता है. उत्तर में अभी तेज लड़ाई चल रही है, इसलिए वहां काम ठप है. मध्य और दक्षिणी गाजा में सिर्फ 63 बेकरियां अभी भी ब्रेड बना रही हैं, लेकिन फ्यूल की किल्लत के चलते यहां प्रोडक्शन में दिक्कत आ रही है.
ब्रेड के लिए तरसते लोग
इजरायल-हमास की जंग की शुरुआत के बाद से गाजा के निवासी ब्रेड की उम्मीद में सुबह से ही बेकरियों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं, लेकिन औसतन पांच घंटे इंतजार करने के बाद जब उनकी बारी आती है, तो बताया जाता है कि ब्रेड खत्म हो गई.
इजरायली सेना ने हमास द्वारा बंधक बनाई गई महिला सैनिक का शव किया बरामद
कई लोगों ने घरों में बनाना शुरू किया ब्रेड
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ मिलकर, UNRWA अपने 154 शेल्टर होम में ब्रेड बांट रहा है. इन शेल्टर होम में 813,000 लोग रह रहे हैं. ब्रेड पहुंचाने वाले ट्रकों में अक्सर फ्यूल की कमी हो जाती है. कई गाज़ावासियों ने इस संकट में अपने घर पर ही ब्रेड बनाना शुरू कर दिया है. लेकिन इसमें भी आटे की किल्लत हो रही है.
इजरायल ने जमीनी ऑपेशन से पहले उत्तर गाजा के लोगों को दक्षिण में शिफ्ट होने को कहा था. दक्षिण गाजा में, युद्ध से विस्थापित लगभग 1.6 मिलियन लोगों में ज्यादातर लोग रह रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता एजेंसी के मुताबिक, यहां ब्रेड बनाने के लिए आटा, पानी और नमक मिलना लगभग असंभव है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे में भूखे गाज़ावासी खाना कम कर रहे हैं या खाना खा ही नहीं रहे. दोनों की स्थिति में उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है. भूख से बेहाल लोग मजबूरन कच्चा प्याज और कच्चा बैंगन तक खा रहे हैं.
गाजा के अल शिफा अस्पताल में मिला हमास का सुरंग : इजरायली सेना का दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं