विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2011

त्रिपोली पर विद्रोहियों का कब्जा, गद्दाफी गायब

त्रिपोली पर विद्रोहियों के कब्जे के बाद कर्नल गद्दाफी गायब हो गए हैं। विद्रोहियों और अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने गद्दाफी से सरेंडर करने को कहा है।
त्रिपोली: लीबिया की राजधानी त्रिपोली पर विद्रोहियों के कब्जे के बाद कर्नल गद्दाफी गायब हो गए हैं। विद्रोहियों और अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने गद्दाफी से सरेंडर करने को कहा है ताकि खूनखराबे को रोका जा सके क्योंकि गद्दाफी के वफादार सैनिक राजधानी त्रिपोली को अपने नियंत्रण में लेने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं जिससे त्रिपोली के कुछ इलाकों में अब भी भीषण लड़ाई चल रही है। विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल के मुख्यालय समेत राजधानी के 80 फीसदी इलाके पर कब्जा कर लिया है लेकिन अभी कुछ इलाकों में गद्दाफी की सेना से कड़ी चुनौती मिल रही है। विद्रोहियों के चीफ मुस्तफा अब्दुल जलील ने कहा है कि उनके लिए जीत का पल तब आएगा जब गद्दाफी पकड़े जाएंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
त्रिपोली, गद्दाफी, विद्रोही, नेता
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com