- फ्रांस ने पहली बार परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी से नई M51.3 परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया
- टेस्ट के दौरान मिसाइल में कोई वॉरहेड नहीं था और इसे ब्रिटनी के पास उत्तरी अटलांटिक में दागा गया
- मैक्रों ने इस परीक्षण को सफल बताते हुए कहा कि फ्रांस की परमाणु प्रतिरोध क्षमता की विश्वसनीयता को मजबूत करता है
फ्रांस ने मंगलवार को पहली बार परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी से अपनी नई M51.3 परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यह सफल परीक्षण फ्रांस की परमाणु प्रतिरोध क्षमता की विश्वसनीयता को साबित करता है.
मैक्रों ने वीडियो पोस्ट किया
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि फ्रांस की M51 मिसाइल के ही एक वेरिएंट वाली इस मिसाइल में कोई वॉरहेड नहीं लगा था. इसे ब्रिटनी के पास 'ले विगिलेंट' पनडुब्बी से दागा गया और यह "उत्तरी अटलांटिक में, किसी भी तट से सैकड़ों किलोमीटर दूर" जाकर गिरी. मैक्रों ने फ्रांसीसी युद्धपोत 'ओवेर्न' पर सवार होकर इस परीक्षण को देखा और X पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मिसाइल को लॉन्च के बाद आसमान की ओर जाते हुए दिखाया गया.
मैक्रों ने X पर लिखा, "आजाद रहने के लिए, लोगों में आपका डर होना जरूरी है और डर पैदा करने के लिए, शक्तिशाली होना जरूरी है."
À bord de la frégate multi-missions Auvergne, j'ai assisté au premier tir du nouveau missile balistique M51.3 depuis le sous-marin nucléaire lanceur d'engins Le Vigilant. Très peu de nations disposent d'un tel savoir-faire. Félicitations à tous les acteurs de cette réussite exceptionnelle : DGA, CEA, Ariane Group, Naval Group et Marine nationale. Votre professionnalisme, votre rigueur et votre maîtrise technique sont la fierté de la France. Ce succès technique est une nouvelle démonstration de la crédibilité de notre dissuasion, dont la pérennité est assurée. Pour être libre, il faut être craint. Et pour être craint, il faut être puissant. Pour protéger les Français dans la durée face aux menaces, j'ai engagé dès 2017 le renouvellement de nos moyens pour les décennies à venir. En dix ans, le budget de nos armées aura doublé. Nos futurs sous-marins stratégiques sont actuellement en chantier. Le programme de missiles stratégiques hypersoniques et manœuvrants, qui équiperont notre composante aérienne de dissuasion, a été lancé cette année. Notre dissuasion nucléaire nous protège et continuera à nous protéger. Vive la République et vive la France.
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) October 6, 2026
फ्रांस के राष्ट्रपति ने आगे कहा, "यह तकनीकी सफलता हमारी परमाणु प्रतिरोध क्षमता की विश्वसनीयता को और मजबूत करती है, जिसकी दीर्घकालिक क्षमता सुनिश्चित है." रक्षा मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि यह लॉन्च बिना परमाणु वॉरहेड के और फ्रांस की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का सख्ती से पालन करते हुए किया गया. मंत्रालय ने कहा कि यह परीक्षण एक बार फिर परमाणु प्रतिरोध के क्षेत्र में फ्रांसीसी उद्योग द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हाई-टेक समाधानों की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करता है.
क्या रूस के लिए चेतावनी
मैक्रों ने मॉस्को पर आरोप लगने वाले कई हाइब्रिड हमलों के बाद यूरोपीय देशों के खिलाफ रूसी आक्रामकता और धमकियों के बदलते स्वरूप के बारे में चेतावनी दी. उन्होंने सितंबर के मध्य में संकल्प लिया था कि इन कार्रवाइयों का जवाब जरूर दिया जाएगा. फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने इस साल यह प्रस्ताव भी दिया था कि यूरोपीय साझेदार फ्रांस के अपडेटेड परमाणु प्रतिरोध ढांचे में शामिल हों; फ्रांस यूरोपीय संघ की एकमात्र परमाणु हथियार संपन्न शक्ति है. उन्होंने कहा कि हमारी परमाणु प्रतिरोध क्षमता हमारी रक्षा करती है और आगे भी करती रहेगी.
यह भी पढ़ें-
2030 तक काबुल के लोग बूंद-बूंद पानी को तरसेंगे, अमेरिका से लेकर ईरान के शहर भी कतार में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं